Post Views 01
August 7, 2026
रेलवे अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग, पेंशनर्स ने किया प्रदर्शन, रेलवे अस्पताल मे व्यवस्था सुधार की रखी मांग
अजमेर। रेलवे अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्थाओं में सुधार की मांग को लेकर ऑल इंडियन रेलवे पेंशनर्स वेलफेयर फेडरेशन की ओर से प्रदर्शन किया गया। पेंशनर्स ने अस्पताल में मरीजों को बेहतर और सुचारू चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग उठाई।
प्रदर्शन के दौरान पैरामेडिकल स्टाफ के रिक्त पदों पर जल्द भर्ती करने की मांग की गई। इसके साथ ही फिजिशियन डॉक्टरों के रिक्त पदों को भी शीघ्र भरने की मांग पेंशनर्स ने रेलवे प्रशासन के समक्ष रखी।
पेंशनर्स का कहना है कि आउटडोर में डॉक्टर को दिखाने के लिए मरीजों को लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में मरीजों को राहत देने के लिए व्यवस्था में सुधार किया जाए। वहीं दवाइयां लेने के लिए लगने वाली कतार को भी खत्म कर उसी दिन मरीजों को दवा उपलब्ध कराने की मांग की गई।
फेडरेशन ने कहा कि रेलवे अस्पताल में बड़ी संख्या में पेंशनर्स और उनके परिवारजन उपचार के लिए आते हैं। ऐसे में अस्पताल में पर्याप्त चिकित्सकीय स्टाफ, डॉक्टर और दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करना जरूरी है। प्रदर्शन के माध्यम से पेंशनर्स ने रेलवे अस्पताल की चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर बनाने और उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई की मांग की।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved