Post Views 01
August 7, 2026
JLN अस्पताल में कंप्यूटर ऑपरेटरों का प्रदर्शन, 2 महीने से वेतन नहीं मिलने पर जताई नाराजगी
जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में कार्यरत प्राइवेट कंप्यूटर ऑपरेटरों ने 2 महीने से वेतन नहीं मिलने के विरोध में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने वेतन भुगतान में देरी को लेकर नाराजगी जताते हुए जल्द से जल्द बकाया वेतन दिलाने की मांग की।कंप्यूटर ऑपरेटर पन्नाधाय एजेंसी के माध्यम से अस्पताल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि पिछले 2 महीने से उन्हें वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। वेतन को लेकर उन्हें लगातार जल्द भुगतान का आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन अभी तक बकाया राशि नहीं मिली है।कर्मचारियों ने कहा कि समय पर वेतन नहीं मिलने से उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने एजेंसी और संबंधित अधिकारियों से जल्द से जल्द 2 महीने का बकाया वेतन दिलाने की मांग रखी।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved