Post Views 01
July 22, 2026
9 लाख लीटर पानी आधे घंटे में सड़कों पर बहा, टंकी का वॉल्व टूटने पर तेज गति से निकला पानी, अजमेर के मदार स्थित नेहरू नगर की घटना
अजमेर के मदार में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब 9 लाख लीटर क्षमता वाली पेयजल टंकी का वॉल अचानक टूट गया। वॉल्व टूटते ही तेज दबाव के साथ फव्वारे की तरह पानी बाहर निकलने लगा।जानकारी के अनुसार टंकी में करीब 9 लाख लीटर पानी भरा था, जो वॉल्व टूटने से महज आधे घंटे में सड़कों पर बह गया। टंकी पूरी तरह खाली हो गई।टंकी से आज सुबह 7 बजे पानी की सप्लाई होनी थी, लेकिन वॉल्व में तकनीकी समस्या आने के कारण सप्लाई रोक दी गई थी। विभाग की ओर से 11 बजे पानी छोड़ने की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान अचानक वॉल्व टूट गया और टंकी का पूरा पानी तेज बहाव से सड़कों पर बह गया।जलदाय विभाग की एक्सईएन निशा मीना ने बताया कि सूचना मिलते ही अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। क्षतिग्रस्त वॉल को बदलने और मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। विभाग ने गुरुवार को प्रभावित क्षेत्रों में पानी की सप्लाई बहाल करने की संभावना जताई है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved