Post Views 51
July 21, 2026
अजमेर में डीएसटी एवं दरगाह थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ-सट्टा खेलते 27 सटोरिए दबोचे,₹60000 की नगदी और ताश पत्ती सहित जुआ सट्टा खेलने का सामान जप्त
पुलिस महानिरीक्षक डॉ रवि और पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला द्वारा अवांछित गतिविधियों पर अंकुश लगाए जाने के निर्देशों की पालना करते हुए डीएसटी टीम प्रभारी शंकर सिंह और दरगाह थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दरगाह थाना क्षेत्र की मधु शाह गली में बंद कमरे पर देर रात छापा मार कर ताश पत्ती और छक्का दाना से जुआ सट्टा खेल रहे 27 जारी को गिरफ्तार कर लिया उनके कब्जे से 60 हजार रुपये नकद व जुआ-सट्टे का सामान जब्त किया गया।,देर रात 2 बजे तक चली कार्रवाई के बाद डीएसटी ने आरोपियों को दरगाह थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मामले में जुआ सट्टा एक्ट में एफआईआर दर्ज कर पुलिस आगे की कार्यवाही ओर जांच में जुटी है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved