Post Views 121
July 21, 2026
एनएसयूआई छात्र संगठन के द्वारा आना सागर की दुर्दशा के खिलाफ चौपाटी पर अनोखा प्रदर्शन,
जंजीर से बांधकर भाजपा और जिला प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी,बड़ी संख्या में मरी मछलियों की शांति के लिए रखा मौन
एनएसयूआई छात्र संगठन के द्वारा जिला अध्यक्ष अंकित घारू के नेतृत्व में छात्रों ने बड़ी संख्या में आनासागर चौपाटी पहुंचकर एक अनोखा प्रदर्शन करते हुए झील की दुर्दशा के लिए जिला प्रशासन और भाजपा को जिम्मेदार ठहराया और जल्द से जल्द झील के संरक्षण की मांग की। अंकित घारू ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष झील की दुर्दशा के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं लेकिन ढाई साल से खुद की को सरकार है कोई काम नहीं किया है ।अब जब कांग्रेस झील की दुर्दशा के खिलाफ आवाज उठा रही है तो आ फानन में सफाई अभियान और श्रमदान का शगुफा छोड़कर लोगों को बरगलाने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन अब जनता इनके चक्कर में आने वाली नहीं है जनता सब समझ चुकी है।हाथों में तखक्तियां लेकर छात्रों ने जिला प्रशासन और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारे बाजी की।