For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 149396946
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: बारिश से पहले एक्शन, तैनात रहेंगे 150 हॉर्स पावर के तीन पम्प, विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने दी सौगात |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी की गरिमामयी उपस्थिति में निकली भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथयात्रा |  Ajmer Breaking News: अजमेर की ऐतिहासिक आनासागर झील की बदहाली और दुर्दशा पर प्रशासन व भाजपा की उदासीनता के खिलाफ 23 जुलाई को अजमेर बंद को सफल बनाए के लिए बैठक आयोजित |  Ajmer Breaking News: अग्रवाल समाज, अजमेर के तत्वावधान में रविवार को शिव मंदिर, रेम्बल रोड पर निःशुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। |  Ajmer Breaking News: सरकारी जमीन पर बनी दुकानें बेच कर धोखाधड़ी करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक एवं अखिल भारतीय राजीव गांधी कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अमनदीप सिंह ने कहा कि कांग्रेस छात्रों की गूंज सड़क से संसद तक उठीयेगी । |  Ajmer Breaking News: पुष्कर सरोवर के कृष्ण घाट पर मंदिर से अष्टधातु का छत्र चोरी, पुजारी ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की |  Ajmer Breaking News: संगठन में निष्ठा और मेहनत सर्वोपरि; धरातल पर पसीना बहाने वाले कार्यकर्ताओं को मिलेगा पूरा मान-सम्मान — डॉ. विकास चौधरी ​ |  Ajmer Breaking News: अलवर गेट थाना अंतर्गत 76 वर्षीय बुजुर्ग के साथ हुई ठगी की वारदात, हाथ में से सोने की अंगूठी उतरवा कर 500 के नोटों की नकली गड्डी थमाकर हुए फरार |  Ajmer Breaking News: अजमेर की ऐतिहासिक आना सागर झील में मछलियों के मरने के सिलसिले के बाद जागा प्रशासन, | 

अजमेर न्यूज़: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी की गरिमामयी उपस्थिति में निकली भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथयात्रा

Post Views 61

July 19, 2026

हजारों श्रद्धालुओं ने खींचा भगवान जगन्नाथ का रथ, शहरभर में गूंजे जयघोष सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता का दिया संदेश

विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी की गरिमामयी उपस्थिति में निकली भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथयात्रा

हजारों श्रद्धालुओं ने खींचा भगवान जगन्नाथ का रथ, शहरभर में गूंजे जयघोष

सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता का दिया संदेश

अजमेर, 19 जुलाई। इस्कॉन अजमेर के तत्वावधान में रविवार को भगवान श्री जगन्नाथ जी की भव्य रथयात्रा महोत्सव श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने मुख्य अतिथि के रूप में केसरगंज सर्किल से रथयात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं सुभद्रा महारानी के दिव्य रथ का रस्सी से खींचकर पुण्य लाभ अर्जित किया तथा पूरे मार्ग में भजन-कीर्तन और जयघोषों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस्कॉन के स्थानीय संचालक श्री चैतन्य चरण दास के निर्देशन में यह यात्रा आयोजित हुई।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा हमारी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और सनातन परंपरा का प्रतीक है। भगवान जगन्नाथ केवल पुरी के नहीं, बल्कि संपूर्ण विश्व के आराध्य हैं। उन्होंने कहा कि हरे राम-हरे राम, राम-राम हरे-हरे, हरे कृष्ण-हरे कृष्ण, कृष्ण-कृष्ण हरे-हरे महामंत्र के जाप से लाखों-करोड़ों लोगों के जीवन का कल्याण हुआ है। ऎसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना का संचार करने के साथ-साथ सनातन संस्कृति को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं।

उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा सामाजिक समरसता और एकता का संदेश देती है। इस प्रकार के आयोजन समाज के सभी वर्गों को जोड़ते हैं तथा हमारी सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनते हैं। श्री देवनानी ने इस्कॉन अजमेर द्वारा लगातार आयोजित की जा रही इस भव्य रथयात्रा की सराहना करते हुए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं और कार्यक्रम की सफलता की कामना की। इस दौरान श्री देवनानी ने रथ यात्रा के मार्ग पर स्वर्णिम झाडू से झाडू लगाई।

भगवान श्री जगन्नाथ जी की शोभायात्रा केसरगंज सर्किल से प्रारंभ होकर पड़ाव, क्लॉक टावर, मदार गेट, गांधी भवन, चूड़ी बाजार, नया बाजार चौपड़, आगरा गेट, बजरंगगढ़ चौराहा एवं आनासागर चौपाटी होते हुए वैशाली नगर बीएसएनएल कॉलोनी पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं, सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर भगवान जगन्नाथ का भव्य स्वागत किया। रथयात्रा में श्रीलप्रभुपाद की आकर्षक झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। भक्तजन पूरे उत्साह के साथ संकीर्तन करते हुए रथ के साथ चलते रहे और भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर धर्मलाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर श्री धर्मपरायण दास सहित श्रदालु उपस्थित रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved