For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 149396907
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: बारिश से पहले एक्शन, तैनात रहेंगे 150 हॉर्स पावर के तीन पम्प, विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने दी सौगात |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी की गरिमामयी उपस्थिति में निकली भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथयात्रा |  Ajmer Breaking News: अजमेर की ऐतिहासिक आनासागर झील की बदहाली और दुर्दशा पर प्रशासन व भाजपा की उदासीनता के खिलाफ 23 जुलाई को अजमेर बंद को सफल बनाए के लिए बैठक आयोजित |  Ajmer Breaking News: अग्रवाल समाज, अजमेर के तत्वावधान में रविवार को शिव मंदिर, रेम्बल रोड पर निःशुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। |  Ajmer Breaking News: सरकारी जमीन पर बनी दुकानें बेच कर धोखाधड़ी करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक एवं अखिल भारतीय राजीव गांधी कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अमनदीप सिंह ने कहा कि कांग्रेस छात्रों की गूंज सड़क से संसद तक उठीयेगी । |  Ajmer Breaking News: पुष्कर सरोवर के कृष्ण घाट पर मंदिर से अष्टधातु का छत्र चोरी, पुजारी ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की |  Ajmer Breaking News: संगठन में निष्ठा और मेहनत सर्वोपरि; धरातल पर पसीना बहाने वाले कार्यकर्ताओं को मिलेगा पूरा मान-सम्मान — डॉ. विकास चौधरी ​ |  Ajmer Breaking News: अलवर गेट थाना अंतर्गत 76 वर्षीय बुजुर्ग के साथ हुई ठगी की वारदात, हाथ में से सोने की अंगूठी उतरवा कर 500 के नोटों की नकली गड्डी थमाकर हुए फरार |  Ajmer Breaking News: अजमेर की ऐतिहासिक आना सागर झील में मछलियों के मरने के सिलसिले के बाद जागा प्रशासन, | 

अजमेर न्यूज़: सरकारी जमीन पर बनी दुकानें बेच कर धोखाधड़ी करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Post Views 41

July 19, 2026

42 लाख की धोखाधड़ी के मामले में फरार हिस्ट्रीशीटर हाजी अलीम खान को सिविल लाइंस थाना पुलिस ने केसरपुरा से दबोचा,

सरकारी जमीन पर बनी दुकानें बेच कर धोखाधड़ी करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

42 लाख की धोखाधड़ी के मामले में फरार हिस्ट्रीशीटर हाजी अलीम खान को सिविल लाइंस थाना पुलिस ने केसरपुरा  से दबोचा,

सिविल लाइंस थाना पुलिस ने मांगलियावास में सरकारी जमीन पर बनी दुकानों को बेच कर धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर हाजी अलीम खान पुत्र लादू खान निवासी आरपीएससी कॉलोनी रातीडांग को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को सीओ नॉर्थ शिवम जोशी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि परिवादिया जीनत अंजुम पत्नी असद सईद द्वारा 18 जनवरी 2026 को एक रिपोर्ट दर्ज कराई गई जिस पर धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।मांगलियावास में सरकारी जमीन पर बनी 3 दुकानों को 42 लाख रुपए में बेचने के आरोप में लंबे समय से आरोपी फरार चल रहा था।जिसे कल केसरपुरा में उसके फार्म हाउस से गिरफ्तार किया है।आरोपी पर पहले से ही इसी प्रवृति के करीब एक दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं।
आरोपी को अदालत में पेश कर पीसी रिमांड पर लिया गया है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved