Post Views 01
July 18, 2026
अलवर गेट थाना अंतर्गत 76 वर्षीय बुजुर्ग के साथ हुई ठगी की वारदात, हाथ में से सोने की अंगूठी उतरवा कर 500 के नोटों की नकली गड्डी थमाकर हुए फरार
अजमेर के अलवर गेट थाना अंतर्गत एक 76 वर्षीय बुजुर्ग के साथ ठगी का मामला सामने आया है। शातिर बदमाश नकली नोटों की गड्डी का लालच देकर करीब 10 ग्राम वजनी सोने की अंगूठी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भैरू मंदिर के पास नगरा निवासी ओमप्रकाश वर्मा ने बताया कि 17 जुलाई को सुबह करीब 11 बजे नगरा सब्जी मंडी में सब्जी खरीद रहे थे। इस दौरान दो अज्ञात युवक उनके पास आए। एक युवक ने हाथ में 500 के नोटों की गड्डी थमाई, जबकि दूसरे ने एक जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन कराने का बहाना बनाकर उंगली से 10 ग्राम सोने की अंगूठी उतरवा ली।
आरोपियों ने कहा कि 10 मिनट में नगरा मंदिर से लौटकर अंगूठी वापस कर देंगे, लेकिन दोनों मौके से फरार हो गए। काफी देर इंतजार करने के बाद उन्हें अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। जब उन्होंने नोटों की गड्डी देखी तो उसके नीचे दो पत्थर रखे हुए थे। नोट भी नकली निकले। इसके बाद उन्होंने अलवर गेट थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार आरोपियों की पहचान में जुट गई है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved