Post Views 01
July 18, 2026
कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता और कर्नाटक सरकार में कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त सलीम अहमद शनिवार को अजमेर पहुंचे। सर्किट हाउस पहुंचने पर पूर्व मंत्री डॉ रघु शर्मा और पीसीसी सदस्य महेंद्र सिंह रलावता सहित कांग्रेसियों द्वारा माला व साफा पहनाकर उनका स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने सूफी संत ख्वाजा साहब की दरगाह में हाजिरी देकर देश में अमन चैन और खुशहाली के लिए दुआ मांगी।
इस मौके पर दरगाह पहुंचने पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंखयक विभाग के प्रदेश संयोजक एस एम अकबर ने कांग्रेस नेता महेन्द्र सिंह रलावता के नेतृत्व में निजाम गेट पर माला साफा पहनाकर इस्तकबाल किया। इस मौके पर शक्ति सिंह रलावता, शिव कुमार बंसल, अहमद हुसैन,दिलशाद अंसारी, मुशर्रफ़ सिद्दीकी, हामिद खान, दिलशाद अंसारी, रईस खान, फरीद खान, फुरकान सिद्दीकी,जुल्फिकार अहमद,शामिल रहे।
उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि कांग्रेस एक विचारधारा है जिसे इस देश के लोगों के दिलों से मिटाना भाजपा के लिए चुनौती है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved