For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 148789303
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: ₹228.90 लाख के लगभग विकास कार्यों की सौगात: जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत ने काठोदा एवं पालड़ी में उप स्वास्थ्य केंद्रों तथा संपर्क सड़क का किया लोकार्पण |  Ajmer Breaking News: अखिल राजस्थान महिला एवं बाल विकास संयुक्त कर्मचारी संघ के बैनर तले आंगनबाड़ी कर्मियों का जिला कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन, |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में पर्यटक सुरक्षा, नशे की रोकथाम और होटल पोर्टल व्यवस्था पर मंथन, एएसपी ग्रामीण डॉ. लालचंद कयाल ने ली विशेष बैठक |  Ajmer Breaking News: शोरूम से निकली कार में 1 घंटे के दरमियान में लगी आग, गनीमत रही नहीं हुई कोई जनहानी, |  Ajmer Breaking News: भगवान श्री जगन्नाथ जी की पावन पालकी यात्रा गुरुवार को सीताराम बाबा की बगीची, पहाड़गंज से श्रद्धा और भक्ति के माहौल में निकाली गई। |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, काकड़ सोमलपुर के पास युवक को अवैध सिंगल बैरल टोपीदार बंदूक के साथ पकड़ा, |  Ajmer Breaking News: खाटूश्यामजी मंदिर में 19 जुलाई से रात 10:00 बजे से बंद रहेंगे दर्शन: 20 जुलाई को होगा बाबा श्याम का विशेष तिलक-श्रृंगार |  Ajmer Breaking News: अजमेर पुलिस की कालिका यूनिट की सराहनीय पहल: घर छोड़कर पहुंचीं दो युवतियों को परिजनों से मिलाया |  Ajmer Breaking News: अजमेर पुलिस की अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: दो चैन स्नैचर्स गिरफ्तार,लूटा गया मंगलसूत्र व चेन का आधा हिस्सा बरामद  |  Ajmer Breaking News: नसीराबाद सदर थाना अंतर्गत तेजाजी धाम से ढाई किलो वजनी चांदी का छत्र छड़ी सहित अन्य सामान चोरी करने वाला आरोपी महज़ 8 घंटे में गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक ने किया मामले का खुलासा | 

अजमेर न्यूज़: ₹228.90 लाख के लगभग विकास कार्यों की सौगात: जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत ने काठोदा एवं पालड़ी में उप स्वास्थ्य केंद्रों तथा संपर्क सड़क का किया लोकार्पण

Post Views 01

July 17, 2026

बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं और मजबूत आधारभूत ढांचे से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति – श्री सुरेश सिंह रावत*

228.90 लाख के लगभग विकास कार्यों की सौगात: जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत ने काठोदा एवं पालड़ी में उप स्वास्थ्य केंद्रों तथा संपर्क सड़क का किया लोकार्पण

बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं और मजबूत आधारभूत ढांचे से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति – श्री सुरेश सिंह रावत*


राजस्थान सरकार के माननीय *जल संसाधन मंत्री एवं पुष्कर विधायक श्री सुरेश सिंह रावत* ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत भदून (अजमेर) के अंतर्गत ग्राम *काठोदा* एवं *पालड़ी* में कुल *₹228.90 लाख* की लागत से निर्मित तीन महत्वपूर्ण विकास कार्यों का लोकार्पण कर उन्हें क्षेत्रवासियों को समर्पित किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने मंत्री श्री रावत का *51 किलोग्राम की माला पहनाकर* भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत ने कहा कि *डबल इंजन की सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की नई इबारत लिख रही है।* मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश के प्रत्येक गांव तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं, सुदृढ़ सड़क नेटवर्क एवं आधारभूत सुविधाएं पहुंचाने का कार्य प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल विकास कार्यों की घोषणा करना नहीं, बल्कि उन्हें समयबद्ध रूप से पूर्ण कर आमजन को समर्पित करना है।

उन्होंने कहा कि *स्वस्थ नागरिक ही समृद्ध राजस्थान की सबसे बड़ी शक्ति हैं।* गांवों में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होने से ग्रामीणों को उपचार के लिए दूर-दराज के शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। वहीं बेहतर सड़कें शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं व्यापार सहित प्रत्येक क्षेत्र में विकास का मार्ग प्रशस्त करेंगी।

मंत्री श्री रावत ने ग्राम काठोदा में लगभग *₹55 लाख* लगभग की लागत से निर्मित *उप स्वास्थ्य केंद्र* का लोकार्पण किया। इसके पश्चात उन्होंने ग्राम काठोदा में *₹118.90 लाख* की लागत से निर्मित *संपर्क सड़क* का भी लोकार्पण किया। इसी क्रम में ग्राम *पालड़ी* में लगभग *₹55 लाख लगभग* की लागत से निर्मित *उप स्वास्थ्य केंद्र* का लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को समर्पित किया।

इस प्रकार कुल *₹228.90 लाख* की लागत से पूर्ण हुए इन तीनों विकास कार्यों के माध्यम से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं एवं सुगम आवागमन का लाभ मिलेगा। इन परियोजनाओं से क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को भी नई गति प्राप्त होगी।

ग्रामीणों ने मंत्री श्री रावत का आत्मीय स्वागत करते हुए उनके नेतृत्व में क्षेत्र में हो रहे निरंतर विकास कार्यों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और विकासोन्मुखी कार्यशैली की सराहना की।

प्रधान रामचंद्र थाकन, जिला मंत्री राजेंद्र ओझा, डीसीबी किरण, , पंचायत समिति सदस्य नंदू गणेश खिलेरी, अनिल चौधरी, भगवानदास लखन, गणेश खिलेरी, सोहन माली, मूलचंद रायका, मनोहर सिंह जाजोता, सरवन गुर्जर,गोविंद सोनी,करतार भादू,सोहन सिंह राजपुरोहित, प्रशासक मुकेश प्रजापत, रामेश्वर माली,कैलाश माली, पिंटू बना (काठोदा), अमरचंद बजाड़,सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved