For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 148521139
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: खाटूश्यामजी मंदिर में 19 जुलाई से रात 10:00 बजे से बंद रहेंगे दर्शन: 20 जुलाई को होगा बाबा श्याम का विशेष तिलक-श्रृंगार |  Ajmer Breaking News: अजमेर पुलिस की कालिका यूनिट की सराहनीय पहल: घर छोड़कर पहुंचीं दो युवतियों को परिजनों से मिलाया |  Ajmer Breaking News: अजमेर पुलिस की अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: दो चैन स्नैचर्स गिरफ्तार,लूटा गया मंगलसूत्र व चेन का आधा हिस्सा बरामद  |  Ajmer Breaking News: नसीराबाद सदर थाना अंतर्गत तेजाजी धाम से ढाई किलो वजनी चांदी का छत्र छड़ी सहित अन्य सामान चोरी करने वाला आरोपी महज़ 8 घंटे में गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक ने किया मामले का खुलासा |  Ajmer Breaking News: 23 जुलाई 2024 को दर्ज हुए मुकदमें में पॉक्सो कोर्ट ने किया सजा का ऐलान, नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाने वाले दुराचारी को किया दंडित |  Ajmer Breaking News: शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार जयपाल ने सिविल लाइंस थाने में जिला कलेक्टर के खिलाफ दर्ज कराया परिवाद, |  Ajmer Breaking News: गुरू पूर्णिमा महोत्सव को लेकर राजगढ़ धाम पर हुई प्रशासनिक बैठक, तहसीलदार नसीराबाद कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त |  Ajmer Breaking News: तीर्थ नगरी पुष्कर में इतिहास रचती निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, जयकारों से गूंजा नगर |  Ajmer Breaking News: राजस्थान में विधायी गौरव यात्रा पूर्व और वर्तमान विधायकों के ऐतिहासिक समागम की सर्वत्र सराहना |  Ajmer Breaking News: राजस्थान निजी शिक्षण संस्था संघर्ष समिति के बैनर तले निजी स्कूलों के संचालकों ने हड़ताल रखकर जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम सोपे ज्ञापन, | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर पुलिस की अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: दो चैन स्नैचर्स गिरफ्तार,लूटा गया मंगलसूत्र व चेन का आधा हिस्सा बरामद 

Post Views 01

July 16, 2026

महिला से मंगलसूत्र लूटने वाले आरोपी 20 वर्षीय सुनील उर्फ़ राहुल बंजारा गिरफ्तार, चैन स्नैचिंग करने वाले 22 वर्षीय सुबीर उर्फ सुनील निवासी मदनगंज किशनगढ़ को पकड़कर वारदात का किया खुलासा  

अजमेर पुलिस की अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: दो चैन स्नैचर्स गिरफ्तार,लूटा गया मंगलसूत्र व चेन का आधा हिस्सा बरामद 

अजमेर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने गुरुवार को अलग-अलग मामलों का खुलासा करते हुए मीडिया को बताया कि जिला स्पेशल टीम, कृष्णगंज थाना, ओर सदर कोतवाली थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो चैन स्नैचिंग की वारदातों का पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने लूटा गया मंगलसूत्र, छीनी गई सोने की चेन का आधा हिस्सा भी बरामद कर लिया है।
पहले मामले में कृष्णगंज थाना पुलिस, जिला स्पेशल टीम और साइबर सेल ने महज 48 घंटे में 14  जुलाई को जनता कॉलोनी वैशाली नगर में 61 वर्षीय महिला से मंगलसूत्र लूटने वाले आरोपी 20 वर्षीय सुनील उर्फ़ राहुल बंजारा निवासी आदर्श नगर को गिरफ्तार कर लूट के काम में ली गई स्प्लेंडर बाइक भी बरामद कर ली है। 
वहीं दूसरे मामले में जिला स्पेशल टीम और सदर कोतवाली थाना पुलिस ने चैन स्नैचिंग करने वाले शातिर बदमाश 22 वर्षीय सुबीर उर्फ सुनील निवासी मदनगंज किशनगढ़ को पकड़कर वारदात का खुलासा किया। 
इन कार्रवाइयों में पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर हिमांशु जांगिड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी राजेश कुमार मील, वृताधिकारी उत्तर शिवम जोशी, कृष्णगंज थानाधिकारी अरविंदसिंह चारण, कोतवाली थानाधिकारी, जिला स्पेशल टीम प्रभारी शंकरसिंह रावत उनकी टीम के कालू गुर्जर, रतन, ओर जितेंद्र तथा जिला साइबर सेल प्रभारी विजय सिंह रावत सहित पुलिस टीमों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved