For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 148521379
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: खाटूश्यामजी मंदिर में 19 जुलाई से रात 10:00 बजे से बंद रहेंगे दर्शन: 20 जुलाई को होगा बाबा श्याम का विशेष तिलक-श्रृंगार |  Ajmer Breaking News: अजमेर पुलिस की कालिका यूनिट की सराहनीय पहल: घर छोड़कर पहुंचीं दो युवतियों को परिजनों से मिलाया |  Ajmer Breaking News: अजमेर पुलिस की अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: दो चैन स्नैचर्स गिरफ्तार,लूटा गया मंगलसूत्र व चेन का आधा हिस्सा बरामद  |  Ajmer Breaking News: नसीराबाद सदर थाना अंतर्गत तेजाजी धाम से ढाई किलो वजनी चांदी का छत्र छड़ी सहित अन्य सामान चोरी करने वाला आरोपी महज़ 8 घंटे में गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक ने किया मामले का खुलासा |  Ajmer Breaking News: 23 जुलाई 2024 को दर्ज हुए मुकदमें में पॉक्सो कोर्ट ने किया सजा का ऐलान, नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाने वाले दुराचारी को किया दंडित |  Ajmer Breaking News: शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार जयपाल ने सिविल लाइंस थाने में जिला कलेक्टर के खिलाफ दर्ज कराया परिवाद, |  Ajmer Breaking News: गुरू पूर्णिमा महोत्सव को लेकर राजगढ़ धाम पर हुई प्रशासनिक बैठक, तहसीलदार नसीराबाद कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त |  Ajmer Breaking News: तीर्थ नगरी पुष्कर में इतिहास रचती निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, जयकारों से गूंजा नगर |  Ajmer Breaking News: राजस्थान में विधायी गौरव यात्रा पूर्व और वर्तमान विधायकों के ऐतिहासिक समागम की सर्वत्र सराहना |  Ajmer Breaking News: राजस्थान निजी शिक्षण संस्था संघर्ष समिति के बैनर तले निजी स्कूलों के संचालकों ने हड़ताल रखकर जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम सोपे ज्ञापन, | 

अजमेर न्यूज़: 23 जुलाई 2024 को दर्ज हुए मुकदमें में पॉक्सो कोर्ट ने किया सजा का ऐलान, नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाने वाले दुराचारी को किया दंडित

Post Views 01

July 16, 2026

पोक्सो कोर्ट संख्या एक के विशिष्ट न्यायाधीश हेमंत सिंह ने 17 वर्ष की नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा के साथ 20 हजार के अर्थ दंड से दंडित किया।

23 जुलाई 2024 को दर्ज हुए मुकदमें में पॉक्सो कोर्ट ने किया सजा का ऐलान, नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाने वाले दुराचारी को 20 वर्ष  कठोर कारावास,
20 हजार के अर्थ दंड से किया दंडित

पोक्सो कोर्ट संख्या एक के विशिष्ट न्यायाधीश हेमंत सिंह ने 17 वर्ष की नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा के साथ 20 हजार के अर्थ दंड से दंडित किया।पोक्सो कोर्ट संख्या एक के विशिष्ट लोक अभियोजक प्रशांत यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि 23 जुलाई 2024 को पीड़िता के पिता ने एक रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें बताया कि जब वह घर पर मौजूद नहीं थे तब उनकी नाबालिक बेटी को कोई भगा कर ले गया आसपास तलाश किया लेकिन नहीं मिली 4 दिन पहले आरोपी धमकी देकर गया था कि तेरी बेटी को भगा ले जाऊंगा। मुझे आशंका है कि वही मेरी बेटी को भगा ले गया है। इस पर पुलिस थाना बोराणा ने प्रथम सूचना 73/ 2024 दर्ज कर पीड़िता की तलाश प्रारंभ की। 26 जुलाई को पीड़िता को दस्तायाब कर लिया गया। पीड़िता ने अपने बयानों में बताया कि आरोपी उसे बाड़े में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया,इसके बाद मंदिर में ले जाकर दुष्कर्म किया और उसकी गलत तस्वीर खींच ली, जिसके आधार पर उसके साथ कई बार गलत काम किया। इस पर पुलिस ने धारा 137(2) 64 (1)भारतीय न्याय संहिता 3/ 4,5 /6 ,11/12 पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। पुलिस ने पीड़िता के 180 ओर183 बीएनएस के बयानों में घटना की ताइद की। प्रकरण में अभियोजन पक्ष की ओर से 14 का गवाह और 37 दस्तावेज अदालत के समक्ष प्रस्तुत किए गए। पीड़िता के बयानों और एफएसएल की रिपोर्ट को सक्षम मानते हुए न्यायाधीश ने आरोपी को कड़ी सजा से दंडित किया


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved