Post Views 21
July 16, 2026
अजमेर पुलिस की कालिका यूनिट की सराहनीय पहल: घर छोड़कर पहुंचीं दो युवतियों को परिजनों से मिलाया
अजमेर। अजमेर पुलिस की कालिका यूनिट ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए घर छोड़कर बस स्टैंड पहुंची दो युवतियों को सकुशल उनके परिजनों से मिलाया। जानकारी के अनुसार कालिका यूनिट की महिला कांस्टेबल रतनी बस स्टैंड क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही थीं। इसी दौरान उन्हें दो युवतियां रोती हुई मिलीं। पूछताछ में दोनों ने बताया कि पारिवारिक कलह और घरेलू क्लेश के कारण वे घर छोड़कर अजमेर आ गई हैं। महिला कांस्टेबल रतनी ने दोनों को समझाइश देकर शांत कराया और उनके परिजनों से संपर्क स्थापित किया। इसके बाद दोनों युवतियों को बस स्टैंड चौकी लाया गया, जहां चौकी प्रभारी सुवालाल के नेतृत्व में आवश्यक कार्रवाई करते हुए परिजनों को बुलाकर सकुशल सुपुर्द किया गया। अजमेर पुलिस की इस मानवीय पहल की लोगों ने सराहना की।
Satyam Diagnostic Centre
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved