For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 148521821
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: खाटूश्यामजी मंदिर में 19 जुलाई से रात 10:00 बजे से बंद रहेंगे दर्शन: 20 जुलाई को होगा बाबा श्याम का विशेष तिलक-श्रृंगार |  Ajmer Breaking News: अजमेर पुलिस की कालिका यूनिट की सराहनीय पहल: घर छोड़कर पहुंचीं दो युवतियों को परिजनों से मिलाया |  Ajmer Breaking News: अजमेर पुलिस की अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: दो चैन स्नैचर्स गिरफ्तार,लूटा गया मंगलसूत्र व चेन का आधा हिस्सा बरामद  |  Ajmer Breaking News: नसीराबाद सदर थाना अंतर्गत तेजाजी धाम से ढाई किलो वजनी चांदी का छत्र छड़ी सहित अन्य सामान चोरी करने वाला आरोपी महज़ 8 घंटे में गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक ने किया मामले का खुलासा |  Ajmer Breaking News: 23 जुलाई 2024 को दर्ज हुए मुकदमें में पॉक्सो कोर्ट ने किया सजा का ऐलान, नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाने वाले दुराचारी को किया दंडित |  Ajmer Breaking News: शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार जयपाल ने सिविल लाइंस थाने में जिला कलेक्टर के खिलाफ दर्ज कराया परिवाद, |  Ajmer Breaking News: गुरू पूर्णिमा महोत्सव को लेकर राजगढ़ धाम पर हुई प्रशासनिक बैठक, तहसीलदार नसीराबाद कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त |  Ajmer Breaking News: तीर्थ नगरी पुष्कर में इतिहास रचती निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, जयकारों से गूंजा नगर |  Ajmer Breaking News: राजस्थान में विधायी गौरव यात्रा पूर्व और वर्तमान विधायकों के ऐतिहासिक समागम की सर्वत्र सराहना |  Ajmer Breaking News: राजस्थान निजी शिक्षण संस्था संघर्ष समिति के बैनर तले निजी स्कूलों के संचालकों ने हड़ताल रखकर जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम सोपे ज्ञापन, | 

अजमेर न्यूज़: नसीराबाद सदर थाना अंतर्गत तेजाजी धाम से ढाई किलो वजनी चांदी का छत्र छड़ी सहित अन्य सामान चोरी करने वाला आरोपी महज़ 8 घंटे में गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक ने किया मामले का खुलासा

Post Views 01

July 16, 2026

पूरी कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी राजेश कुमार मील और वृत्ताधिकारी  नसीराबाद के कुशल निर्देशन में नसीराबाद सदर थाना पुलिस की टीम द्वारा अंजाम दी गई।

नसीराबाद सदर थाना अंतर्गत तेजाजी धाम से ढाई किलो वजनी चांदी का छत्र छड़ी सहित अन्य सामान चोरी करने वाला आरोपी महज़ 8 घंटे में गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक ने किया मामले का खुलासा


अजमेर के नसीराबाद सदर थाना पुलिस ने मंदिर में हुई चोरी का महज 8 घंटे में खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल कर ली है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 2.5 किलोग्राम वजनी और 5 फीट लंबा चांदी का छत्र (छड़ी) और चोरी किए गए भगवान के वस्त्र भी बरामद कर लिए हैं।
 गुरुवार को जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 15 जुलाई को नसीराबाद सदर थाना क्षेत्र के रामपुरा निवासी चतर सिंह राठौड़ ने थाने में एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया कि गांव के प्रसिद्ध तेजाजी धाम मंदिर में 13-14 जुलाई की दरमियानी रात को चोर मंदिर का ताला तोड़कर 
अंदर घुस गए और मंदिर के गर्भगृह से करीब ढाई किलो वजनी और 5 फीट लंबा चांदी का छत्र छड़ी ,दानपात्र का पीतल का पाइप और भगवान के वस्त्र चोरी कर फरार हो गए। यह पूरी वारदात मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई ।
मामला दर्ज होने के तुरंत बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस टीम ने सबसे पहले घटना स्थल का मुआयना किया। वहां लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज में दिखे संदिग्ध और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी किशोर उर्फ नानू (31), निवासी नसीराबाद को पहचान  कर महज 8 घंटे में ही उसे धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मंदिर से चोरी गया करीब ढाई किलो वजनी चांदी का छत्र छड़ी और तेजाजी ओर वस्त्र सहित सभी सामान बरामद कर लिया हैं। पूरी कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी राजेश कुमार मील और वृत्ताधिकारी  नसीराबाद के कुशल निर्देशन में नसीराबाद सदर थाना पुलिस की टीम द्वारा अंजाम दी गई।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved