Post Views 01
July 17, 2026
अजमेर। भगवान श्री जगन्नाथ जी की पावन पालकी यात्रा गुरुवार को सीताराम बाबा की बगीची, पहाड़गंज से श्रद्धा और भक्ति के माहौल में निकाली गई। पालकी यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे मार्ग में "जय जगन्नाथ" के जयघोष गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर भगवान का स्वागत किया तथा भजन-कीर्तन करते हुए यात्रा में भाग लिया। यात्रा विभिन्न मार्गों से होकर श्री वचनवृद्ध ठाकुर जी महाराज मंदिर, पहाड़गंज पहुंची, जहां भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा जी का विधिवत स्वागत एवं आरती की गई। इस अवसर पर महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी के रथयात्रा महोत्सव के शुभारंभ की घोषणा भी की गई। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से आगामी धार्मिक कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।
Satyam Diagnostic Centre
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved