For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 148788348
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: ₹228.90 लाख के लगभग विकास कार्यों की सौगात: जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत ने काठोदा एवं पालड़ी में उप स्वास्थ्य केंद्रों तथा संपर्क सड़क का किया लोकार्पण |  Ajmer Breaking News: अखिल राजस्थान महिला एवं बाल विकास संयुक्त कर्मचारी संघ के बैनर तले आंगनबाड़ी कर्मियों का जिला कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन, |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में पर्यटक सुरक्षा, नशे की रोकथाम और होटल पोर्टल व्यवस्था पर मंथन, एएसपी ग्रामीण डॉ. लालचंद कयाल ने ली विशेष बैठक |  Ajmer Breaking News: शोरूम से निकली कार में 1 घंटे के दरमियान में लगी आग, गनीमत रही नहीं हुई कोई जनहानी, |  Ajmer Breaking News: भगवान श्री जगन्नाथ जी की पावन पालकी यात्रा गुरुवार को सीताराम बाबा की बगीची, पहाड़गंज से श्रद्धा और भक्ति के माहौल में निकाली गई। |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, काकड़ सोमलपुर के पास युवक को अवैध सिंगल बैरल टोपीदार बंदूक के साथ पकड़ा, |  Ajmer Breaking News: खाटूश्यामजी मंदिर में 19 जुलाई से रात 10:00 बजे से बंद रहेंगे दर्शन: 20 जुलाई को होगा बाबा श्याम का विशेष तिलक-श्रृंगार |  Ajmer Breaking News: अजमेर पुलिस की कालिका यूनिट की सराहनीय पहल: घर छोड़कर पहुंचीं दो युवतियों को परिजनों से मिलाया |  Ajmer Breaking News: अजमेर पुलिस की अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: दो चैन स्नैचर्स गिरफ्तार,लूटा गया मंगलसूत्र व चेन का आधा हिस्सा बरामद  |  Ajmer Breaking News: नसीराबाद सदर थाना अंतर्गत तेजाजी धाम से ढाई किलो वजनी चांदी का छत्र छड़ी सहित अन्य सामान चोरी करने वाला आरोपी महज़ 8 घंटे में गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक ने किया मामले का खुलासा | 

अजमेर न्यूज़: शोरूम से निकली कार में 1 घंटे के दरमियान में लगी आग, गनीमत रही नहीं हुई कोई जनहानी,

Post Views 01

July 17, 2026

जेएलएन अस्पताल के न्यूरो सर्जन डॉक्टर गोयल ने अपनी मां को उपहार देने के लिए खरीदी थी मारुति की आल्टो K10

शोरूम से निकली कार में 1 घंटे के दरमियान में लगी आग, गनीमत रही नहीं हुई कोई जनहानी,

जेएलएन अस्पताल के न्यूरो सर्जन डॉक्टर गोयल ने अपनी मां को उपहार देने के लिए खरीदी थी मारुति की आल्टो K10


अजमेर में नई कार खरीदने की खुशी उस समय दहशत में बदल गई, जब शोरूम से निकलने के करीब आधे घंटे बाद ही चलती कार में आग लग गई। गनीमत रही कि कार चला रहे जेएलएन अस्पताल के न्यूरो सर्जरी विभाग के न्यूरो सर्जन डॉ. कुशल गोयल ने समय रहते बोनट से उठता धुआं देख लिया और उन्होंने तुरंत कार सड़क किनारे रोककर अपनी मां को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सूचना पर पहुंची नगर निगम की दमकल ने आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। अजमेर में यह पहला मामला है जब शोरूम से निकलने के कुछ देर बाद ही कार में आग लग गई हो। गोयल गुरुवार दोपहर 2 बजे घर से अपनी मां को साथ लेकर निकले वैशाली नगर में पेट्रोल भरवाया ओर 3 बजे कार में आग लग गई।
जानकारी के अनुसार वैशालीनगर के आनंद नगर में रहने वाले डॉ. कुशल गोयल ने गुरुवार को रेलन मोटर आदर्श नगर से मारुति कंपनी की ऑल्टो के-10 नई कार साढ़े पांच लाख रुपए में खरीदी थी। शोरूम से डिलीवरी उन्हें घर पर ही दी गई कार उन्हें अपनी मां को गिफ्ट करनी थी लिहाजा उन्होंने कार घर पर ही मंगाई। बाद में वे अपनी मां को लेकर ड्राइव पर निकले उन्होंने कार में पेट्रोल भरवाया करीब आधे घंटे बाद वैशालीनगर में ही कार के अगले हिस्से से अचानक धुआं निकलता दिखाई दिया।
स्थिति की गंभीरता समझते हुए डॉ. गोयल ने तुरंत कार सड़क किनारे रोक दी और माँ को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। कुछ ही क्षणों में बोनट के भीतर आग की लपटें उठने लगीं। उन्होंने तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही नगर निगम की दमकल मौके पर पहुंची और आग पर समय रहते काबू पा लिया। इससे आग पूरी कार में फैलने से पहले ही नियंत्रित हो गई। आग बुझाने के बाद क्षतिग्रस्त कार को टो-व्हीकल की मदद से वापस शोरूम ले जाया गया।
प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। तकनीकी जांच के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि आग शॉर्ट सर्किट से या किसी तकनीकी खराबी या अन्य किसी वजह से लगी। फिलहाल घटना को लेकर कंपनी स्तर पर जांच की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। डॉ गोयल का कहना है कि अब उन्हें ये कार नहीं चाहिए कंपनी इसकी जगह कोई ओर मॉडल की कार दे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved