Post Views 01
July 18, 2026
अजमेर। अजमेर रेंज के नव नियुक्त पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) डॉ. रवि ने शनिवार को आईजी कार्यालय पहुंचकर विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों और जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया। पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत में डॉ. रवि ने कहा कि अजमेर रेंज में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने अपराध नियंत्रण, संगठित अपराध पर प्रभावी कार्रवाई तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। डॉ. रवि ने कहा कि बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा, जिससे लोग ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराधों से बच सकें। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को टीम भावना के साथ कार्य करते हुए आमजन के प्रति संवेदनशील एवं जवाबदेह पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved