For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 149396861
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: बारिश से पहले एक्शन, तैनात रहेंगे 150 हॉर्स पावर के तीन पम्प, विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने दी सौगात |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी की गरिमामयी उपस्थिति में निकली भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथयात्रा |  Ajmer Breaking News: अजमेर की ऐतिहासिक आनासागर झील की बदहाली और दुर्दशा पर प्रशासन व भाजपा की उदासीनता के खिलाफ 23 जुलाई को अजमेर बंद को सफल बनाए के लिए बैठक आयोजित |  Ajmer Breaking News: अग्रवाल समाज, अजमेर के तत्वावधान में रविवार को शिव मंदिर, रेम्बल रोड पर निःशुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। |  Ajmer Breaking News: सरकारी जमीन पर बनी दुकानें बेच कर धोखाधड़ी करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक एवं अखिल भारतीय राजीव गांधी कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अमनदीप सिंह ने कहा कि कांग्रेस छात्रों की गूंज सड़क से संसद तक उठीयेगी । |  Ajmer Breaking News: पुष्कर सरोवर के कृष्ण घाट पर मंदिर से अष्टधातु का छत्र चोरी, पुजारी ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की |  Ajmer Breaking News: संगठन में निष्ठा और मेहनत सर्वोपरि; धरातल पर पसीना बहाने वाले कार्यकर्ताओं को मिलेगा पूरा मान-सम्मान — डॉ. विकास चौधरी ​ |  Ajmer Breaking News: अलवर गेट थाना अंतर्गत 76 वर्षीय बुजुर्ग के साथ हुई ठगी की वारदात, हाथ में से सोने की अंगूठी उतरवा कर 500 के नोटों की नकली गड्डी थमाकर हुए फरार |  Ajmer Breaking News: अजमेर की ऐतिहासिक आना सागर झील में मछलियों के मरने के सिलसिले के बाद जागा प्रशासन, | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर की ऐतिहासिक आनासागर झील की बदहाली और दुर्दशा पर प्रशासन व भाजपा की उदासीनता के खिलाफ 23 जुलाई को अजमेर बंद को सफल बनाए के लिए बैठक आयोजित

Post Views 21

July 19, 2026

अजमेर बंद अब 23 जुलाई को होगा,24 जुलाई को RPSC परीक्षा के चलते बदली गई तारीख,

अजमेर बंद अब 23 जुलाई को होगा,24 जुलाई को RPSC परीक्षा के चलते बदली गई तारीख,आनासागर झील की बदहाली को लेकर कांग्रेस का विरोध,शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल ने किया बंद का ऐलान,प्रशासनिक लापरवाही और भाजपा की उदासीनता का लगाया आरोप,व्यापारियों और आमजन से बंद में सहयोग की अपील।

अजमेर की ऐतिहासिक आनासागर झील की बदहाली और दुर्दशा पर प्रशासन व भाजपा की उदासीनता के खिलाफ 23 जुलाई को अजमेर बंद को सफल बनाए के लिए रविवार को अजमेर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉक्टर राजकुमार जयपाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ अजमेर बंद की तैयारियों पर चर्चा कर आगामी रणनीति तय की गई। बैठक में शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉक्टर राजकुमार जयपाल, पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़, पूर्व विधायक डॉक्टर श्रीगोपाल बाहेती, पूर्व नगर निगम नेता प्रतिपक्ष द्रौपदी कोली, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मी बुंदेल, डीसीसी से संगठन महासचिव महेंद्र चौधरी, उपाध्यक्ष फखरे मोइन, विवेक पाराशर, नोरत गुर्जर, सुमित मित्तल, हेमराज खारोलिया, ब्लॉक अध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रवाल वाहिद मोहम्मद चंदन सिंह लक्ष्मी धोलखड़िया, पूर्व पार्षद सर्वेश पारीक, गणेश चौहान, भंवर सिंह राठौड़, आदि मौजूद रहे।
अजमेर की आनासागर झील की बदहाल स्थिति, फैली दुर्गंध और जनस्वास्थ्य पर मंडरा रहे खतरे को लेकर 23 जुलाई को शहर जिला कांग्रेस के आह्वान पर अजमेर बंद रहेगा। पहले बंद की तारीख 24 जुलाई निर्धारित थी 24 जुलाई को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की परीक्षा के कारण यह बदलाव किया गया। 

अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला प्रशासन को आनासागर की सफाई, झील से उठ रही दुर्गंध को समाप्त करने और इस संबंध में आवश्यक सभी काम पूरे करने की चेतावनी दी गई। लेकिन अभी तक कुछ नहीं किया गया, इसलिए अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा अजमेर बंद का आह्वान किया गया है।
शहर अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल ने कहा कि आनासागर की दुर्दशा और प्रशासन की उदासीनता के कारण पूरे शहर में महामारी फैलने का गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। प्रशासन को कई बार चेताने के बावजूद भी समय पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। शहर के सभी सामाजिक संगठनों, व्यापारिक एसोसिएशनों, स्वयंसेवी संस्थाओं (एनजीओ), विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं तथा अजमेर के प्रबुद्ध नागरिकों से संपर्क कर 23 जुलाई को प्रस्तावित अजमेर बंद को सफल बनाने के लिए सहयोग की अपील की।
आरटीडीसी के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौर ने स्पष्ट किया कि प्रस्तावित अजमेर बंद के दौरान जनहित और मानव सेवा से जुड़ी सभी आवश्यक सेवाओं को पूर्ण रूप से बंद से मुक्त रखा जाएगा। हॉस्पिटल, मेडिकल स्टोर, एंबुलेंस सेवाएं तथा अन्य आवश्यक सेवाएं सामान्य रूप से संचालित रहेंगी, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य आम नागरिकों को परेशानी में डालना नहीं, बल्कि प्रशासन को उसकी जिम्मेदारियों का एहसास कराना और अजमेर को संभावित महामारी तथा आने वाले गंभीर स्वास्थ्य संकट से बचाना है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved