Post Views 11
July 19, 2026
अग्रवाल समाज, अजमेर के तत्वावधान में रविवार को शिव मंदिर, रेम्बल रोड पर निःशुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में यूरोलॉजिस्ट डॉ. कुलदीप शर्मा, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. स्वाति अजमेरा तथा डॉ. एम.डी. रायपुरिया सहित अन्य चिकित्सकों ने मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया। शिविर में किडनी स्टोन, पेशाब संबंधी रोग, प्रोस्टेट, डायबिटीज, गठिया, जोड़ों व घुटनों के दर्द सहित विभिन्न बीमारियों के मरीजों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया ।
बड़ी संख्या में लोगों ने शिविर का लाभ उठाया। आयोजकों ने कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर समाजसेवा का महत्वपूर्ण माध्यम हैं और भविष्य में भी इस तरह के आयोजन जारी रहेंगे।
पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल ने बताया कि शिविर का शुभारंभ समाज के वरिष्ठ अशोक पंसारी और डॉक्टर कुलदीप शर्मा द्वारा किया गया। शिविर में प्रवीण अग्रवाल, सतीश बंसल, राजकुमार गर्ग, विनोद अग्रवाल सहित अनेक समाज बंधुओ का सहयोग रहा शिविर में कुल 70 मरीज ने स्वास्थ्य लाभ एवं परामर्श प्राप्त किया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved