For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 149733638
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आना सागर को बचाने के अभियान को लेकर 23 जुलाई को 'अजमेर बंद', डॉ. राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में निकला विशाल पैदल मार्च |  Ajmer Breaking News: रिमझिम बारिश के बीच संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की ओपीडी में कैश काउंटर के पास अचानक छत का प्लास्टर गिर गया। |  Ajmer Breaking News: भाजपा ने कांग्रेस के चुनावी पासे को पलटा,शहर कांग्रेस ने आनासागर की दुर्दशा के खिलाफ 23 जुलाई को ’अजमेर बंद’ का आह्वान किया, |  Ajmer Breaking News: कथा वाचक किरीट भाई सोमैया द्वारा जवाहर रंगमंच पर गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष में आयोजित कथा के बीच खाटूश्याम बाबा पर की गई तथ्यहीन टिप्पणी का वीडियो वायरल होने के बाद श्याम भक्त आक्रोशित |  Ajmer Breaking News: अजमेर में डीएसटी  एवं दरगाह थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ-सट्टा खेलते 27 सटोरिए दबोचे,₹60000 की नगदी और ताश पत्ती सहित जुआ सट्टा खेलने का सामान जप्त |  Ajmer Breaking News: एनएसयूआई छात्र संगठन के द्वारा आना सागर की दुर्दशा के खिलाफ चौपाटी पर अनोखा प्रदर्शन, |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के खिलाफ पुतला दहन |  Ajmer Breaking News: बारिश से पहले एक्शन, तैनात रहेंगे 150 हॉर्स पावर के तीन पम्प, विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने दी सौगात |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी की गरिमामयी उपस्थिति में निकली भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथयात्रा |  Ajmer Breaking News: अजमेर की ऐतिहासिक आनासागर झील की बदहाली और दुर्दशा पर प्रशासन व भाजपा की उदासीनता के खिलाफ 23 जुलाई को अजमेर बंद को सफल बनाए के लिए बैठक आयोजित | 

अजमेर न्यूज़: आना सागर को बचाने के अभियान को लेकर 23 जुलाई को 'अजमेर बंद', डॉ. राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में निकला विशाल पैदल मार्च

Post Views 31

July 21, 2026

कल, दिनांक 22 जुलाई को प्रातः 11:00 बजे कांग्रेस कार्यालय से अजमेर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों पर एक विशाल वाहन रैली निकाली जाएगी, जो अजमेर की सोई हुई सरकार को जगाने का काम करेगी।

आना सागर को बचाने के अभियान को लेकर 23 जुलाई को 'अजमेर बंद', डॉ. राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में निकला विशाल पैदल मार्च
​अजमेर शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में 23 जुलाई को प्रस्तावित 'अजमेर बंद' को लेकर कांग्रेस का रुख बेहद आक्रामक हो गया है। डॉ. राजकुमार जयपाल ने प्रशासन और सत्ता पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि ऐतिहासिक आना सागर झील में लगातार हजारों मछलियां मर रही हैं और उनसे उठ रही असहनीय दुर्गंध से पूरे अजमेर शहर के निवासियों का दम घुट रहा है। शहर में भयंकर संक्रमण और महामारी फैलने का सीधा खतरा मंडरा रहा है, जिससे बेकसूर लोगों की जान भी जा सकती है। इसके बावजूद जिम्मेदार लोग मूकदर्शक बने हुए हैं। आना सागर में डी-सिल्टिंग के नाम पर करोड़ों रुपये के ठेके बांटकर खुला महाघोटाला किया गया है और अब इस घपले पर पर्दा डालने के लिए 'श्रमदान' का ढोंग और नाटक रचा जा रहा है। अजमेर की जनता के स्वास्थ्य और जिंदगी के साथ किए जा रहे इस आपराधिक खिलवाड़ को अब कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि जनता की इस जायज आवाज को दबाने का कोई भी प्रयास किया गया, तो कांग्रेस उसका मुंहतोड़ जवाब देगी।
​इसी जनविरोधी रवैये और भ्रष्टाचार के खिलाफ आज शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में आगरा गेट से नया बाजार, पुरानी मंडी, मदार गेट, नला बाजार, दरगाह बाजार होते हुए दिल्ली गेट तक एक विशाल पैदल मार्च निकाला गया। इस दौरान शहर के व्यापारियों और आमजन से 23 जुलाई के अजमेर बंद को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का आह्वान किया गया। कांग्रेस के इस जन-आंदोलन को शहरभर से अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है। श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ, पूज्य पंचायत सब्जी मंडी ब्यावर रोड, अजमेर स्कूल वैन ऑनर्स संस्था (अध्यक्ष मुन मैसी) और अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त संघ (जिला शाखा अजमेर) राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन (कैलाश शर्मा), खाइलेंड मार्केट विकास समिति(संजीव खंडेलवाल)ने बंद को अपना पूर्ण और खुला समर्थन देने का ऐलान किया है।
​इस आंदोलन की अगली कड़ी में कल, दिनांक 22 जुलाई को प्रातः 11:00 बजे कांग्रेस कार्यालय से अजमेर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों पर एक विशाल वाहन रैली निकाली जाएगी, जो अजमेर की सोई हुई सरकार को जगाने का काम करेगी।
बंद से अस्पताल एम्बुलेंस व दवाइयां की दुकानों को मुक्त रखा गया हे।कल निकलने वाली वाहन रैली का मार्ग किस प्रकार रहेगा ज्योतिबा फूले सर्किल से रीजनल कॉलेज,रामनगर, गंज नया बाजार ,मदार गेट, कैसरगंज, गवर्नमेंट कॉलेज,रामगंज ,मार्टिन ब्रिज से आदर्शनगर,परबतपुरा, रेलवे स्टेशन, कचहरी रोड, जिलाधीश कार्यालय से ज्योतिबा फूले सर्किल 
​आज के इस पैदल मार्च में आरटीडीसी के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौर, पूर्व विधायक डॉ. श्रीगोपाल बाहेती, महेंद्र सिंह रलावता, द्रौपदी कोली, फखरे मोईन, महेंद्र चौधरी, मुकेश पंवार, शैलेंद्र अग्रवाल, चंदन सिंह, लक्ष्मी धौलखेड़िया, गजेंद्र रलावता, ईश्वर टहल्याणी, नितिन जैन, अमित गर्ग, नवीन कच्छावा, मनीष सैन, कौशल चित्तौड़िया, हेमराज खारोलिया, कुलदीप प्रजापति, शैलेश गुप्ता, ऋषभ मेघवंशी, सुनील कैन, चंद्रशेखर बालोटिया, प्रमोद शर्मा, सुनील धानका, अनिल खंडेलवाल, वासदेव चांदवानी, गुरुदत्त गौरा, चंद्रेश सुनिया, राजेश गोरा, नवाब भाई, रुस्तम घोसी, विशाल सिंह, सुरेंद्र गुर्जर और गीता गुर्जर सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता प्रमुख रूप से शामिल रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved