Post Views 01
July 22, 2026
केंद्र सरकार की "जल संरक्षण जन सहभागिता अभियान" फेज- 3 के तहत दिनांक 22 जुलाई से 24 जुलाई तक "त्रिदिवसीय स्वच्छता अभियान" आनासागर में श्रमदान,सकल राष्ट्रभक्त अजमेर द्वारा शुरू किया गया ।
जिलाध्यक्ष रमेश सोनी ने बताया कि लंबे कालखंड तक स्वतंत्रता पश्चात् राजस्थान में कांग्रेस का शासन रहा, लेकिन कांग्रेस द्वारा कभी भी आनासागर के संरक्षण हेतु कोई प्रयास नहीं किए गए।
जल सहभागिता अभियान" फेज- 3 के तहत मानसून से पूर्व दिनांक 22 जुलाई से 24 जुलाई तक त्रिदिवसीय स्वच्छता अभियान अजमेर की जनता को साथ लेकर किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी सरकार एवं संगठन का मानना है कि जनहित के प्रश्नों पर समाधान खोजना ही लोकनीति है भ्रम फैलाकर विवाद खड़ा करना केवल राजनीति हो सकती है, जनसेवा नहीं
समस्या बड़ी दिखाई देती है। समाधान करने से समस्या छोटी हो जाती है। विपक्ष का धर्म केवल विरोध करना नहीं जनहित के मुद्दों पर समाधान प्रस्तुत कर सहभागी बनना है। इस हेतु इस अभियान को आमजन के सहयोग से "सकल राष्ट्रभक्त अजमेर" के बैनर तले अंजाम दिया जा रहा है।
भाजपा जिलाध्यक्ष सोनी ने अजमेर शहर की आम जनता एवं सभी स्वयंसेवी संस्थाओं सहित धार्मिक एवं राजनीतिक संस्थाओं के साथ क्षेत्र की विकास समितियों को भी आनासागर के प्रति अपने कृतज्ञता का भाव व्यक्त करने हेतु इस स्वच्छता अभियान में पुरानी चौपाटी स्थित आनासागर झील पर श्रमदान हेतु पहुंचना चाहिए।
आज शुरू हुए श्रमदान अभियान में जिला कलेक्टर लोग बंधु सहित प्रशासन से जुड़े कई लोग और विभिन्न सामाजिक व्यापारिक संगठनों के लोग भी शामिल हुए।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved