Post Views 01
July 22, 2026
कांग्रेस की अजमेर दक्षिण विधानसभा प्रत्याशी द्रोपदी कोली के नेतृत्व में कांग्रेस दक्षिण विधानसभा के सभी ब्लॉक अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष, संगठन पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने बुधवार शाम राजकीय महाविद्यालय चौराहे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। इस अवसर पर केंद्र सरकार और मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई ओर बीच चौराहे पर मोदी का पुतला जलाया गया।
द्रौपदी कोली ने बताया कि जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के बैनर तले देश भर के अलग-अलग कोनों से आए हजारों युवा, छात्र-छात्राएं नीट पेपर लीक को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहे हैं लंबे समय से आंदोलन चल रहा है लेकिन सरकार उनकी मांग पर कोई सकारात्मक निर्णय लेने की बजाय दमनात्मक कार्यवाही पर उतर गई है। जिस तरह से प्रोटेस्ट कर रहे निहत्थे छात्र छात्राओं पर दिल्ली पुलिस द्वारा बेरहमी से लाठी चार्ज कराया गया उन्हें पीटा गया, घसीटा गया और हिरासत में लिया गया हम इसकी घोर निंदा करते हैं और अब सिर्फ धर्मेंद्र प्रधान का नहीं नरेंद्र मोदी और अमित शाह का भी इस्तीफा लेकर रहेंगे। जरूरत पड़ेगी तो हम भी दिल्ली कूच करेंगे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved