Post Views 01
August 7, 2026
खाद्य सुरक्षा एवं सतर्कता समिति की बैठक आयोजित
अजमेर, 7 अगस्त। तहसील स्तरीय आवंटन समिति एवं तहसील स्तरीय खाद्य सुरक्षा एवं सतर्कता समिति की बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई। इसमें जिला रसद अधिकारी (प्रथम) मोनिका जाखड, जिला रसद अधिकारी (द्वितीय) नीरज कुमार जैन, प्रवर्तन अधिकारी, प्रवर्तन निरीक्षक एवं सतर्कता समिति के सदस्यगण उपस्थित हुए।
जिला रसद अधिकारी श्रीमती मोनिका जाखड़ ने बताया कि मार्च 2025 से ई-केवाईसी के अभाव के कारण खाद्य सुरक्षा सूची से हटाये गये लाभार्थियों को श्रेणी में एनएफएसए सस्पेण्ड दर्शाया गया है। वह अपने निकटम उचित मूल्य दुकान पर जाकर अपनी ई-केवाईसी करवा कर पुनः खाद्यान्न का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। खाद्य सुरक्षा योजना के लिए ई-मित्र से ऑन लाईन आवेदन के लिए राशनकार्ड और जनाधार कार्ड में सदस्यों का डाटा एक समान ई-मित्र के माध्यम से करवाया जाए।
उन्होंने बताया कि 0-5 वर्ष के आयु वर्ग एवं 70 वर्ष से अधिक के व्यक्तियों को विभाग द्वारा ई-केवाईसी से छूट प्रदान की हुई है। बायोमैट्रिक सत्यापन के अभाव में ओटीपी के माध्यम से भी गेहूं वितरण किया जा सकता है। 70 वर्ष की आयु से कम के व्यक्तियों की ई-केवाईसी में परेशानी होने पर संबंधित उचित मूल्य दुकानदार से सत्यापित करवाने पर जिला रसद कार्यालय द्वारा उन्हें ई-केवाईसी में छूट प्रदान कर दी जाएगी। गिवअप अभियान के द्वितीय चरण के तहत सक्षम व्यक्तियों को अधिकाधिक प्रेरित करके जागरूक किया जाए। वे अपना नाम खाद्य सुरक्षा से स्वैच्छिक रूप से हटवा लें।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved