Post Views 01
August 7, 2026
हेमंत भाटी का कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना, बोले- कार्यकर्ताओं की अनदेखी हुई तो कांग्रेस का भगवान मालिक, विजय जैन बोले कौन है धर्मेन्द्र राठौर?????
अजमेर। दक्षिण विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे हेमंत भाटी ने श्रीनगर रोड स्थित खंडेलवाल धर्मशाला में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मांगों और आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर चर्चा की गई।
हेमंत भाटी ने कांग्रेस में टिकट वितरण को लेकर पार्टी नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा कि टिकट देने में मनमर्जी के कारण लिए गए निर्णयों का खामियाजा कांग्रेस को भुगतना पड़ा है। उन्होंने कहा कि इसी वजह से आज तक अजमेर में कांग्रेस का बोर्ड नहीं बन पाया।
भाटी ने कहा कि कार्यकर्ताओं की अनदेखी के चलते पिछले चुनाव में कांग्रेस के 25 प्रत्याशियों की जमानत तक जब्त हो गई थी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस बार भी कार्यकर्ताओं की भावनाओं और स्थानीय स्तर पर उनकी पसंद को नजरअंदाज किया गया, तो कांग्रेस का भगवान ही मालिक है।
हेमंत भाटी ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मांग पर यह संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उनका उद्देश्य कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर उनकी राय और सुझाव जानना है, ताकि आगामी चुनाव में पार्टी मजबूत रणनीति के साथ मैदान में उतर सके।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी संगठन को मजबूत करने, जमीनी कार्यकर्ताओं को महत्व देने और टिकट वितरण में स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं की राय शामिल करने की बात रखी।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved