For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 152638228
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: तहसील स्तरीय आवंटन समिति एवं तहसील स्तरीय खाद्य सुरक्षा एवं सतर्कता समिति की बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई। |  Ajmer Breaking News: रेलवे अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग, पेंशनर्स ने किया प्रदर्शन, रेलवे अस्पताल मे व्यवस्था सुधार की रखी मांग  |  Ajmer Breaking News: जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में कार्यरत प्राइवेट कंप्यूटर ऑपरेटरों ने 2 महीने से वेतन नहीं मिलने के विरोध में प्रदर्शन किया जताई नाराजगी |  Ajmer Breaking News: सड़क नहीं बनी तो वोट नहीं देंगे! आम के तालाब क्षेत्रवासियों का नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन |  Ajmer Breaking News: घर में सोता रहा परिवार, शातिर बदमाशों ने ताला तोड़कर 3.30 लाख के छह मोबाइल किए चोरी |  Ajmer Breaking News: छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय में प्रदर्शन किया। |  Ajmer Breaking News: हेमंत भाटी का कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना, बोले- कार्यकर्ताओं की अनदेखी हुई तो कांग्रेस का भगवान मालिक, विजय जैन बोले कौन है धर्मेन्द्र राठौर????? |  Ajmer Breaking News: तीर्थराज पुष्कर की वर्षों पुरानी सीवरेज और जल निकासी की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में बड़ा कदम ,राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के पांचवें चरण के तहत 29.69 करोड़ रुपये स्वीकृत |  Ajmer Breaking News: 9 लाख लीटर पानी आधे घंटे में सड़कों पर बहा, टंकी का वॉल्व टूटने पर तेज गति से निकला पानी, अजमेर के मदार स्थित नेहरू नगर की घटना |  Ajmer Breaking News: आनासागर झील की दुर्दशा, झील में फैली  गंदगी और जलस्तर कम करने हुई हजारों मछलियों की मौत को लेकर अजमेर शहर जिला कांग्रेस पार्टी द्वारा गुरुवार 23 जुलाई को अजमेर बंद का आह्वान किया गया है। | 

अजमेर न्यूज़: छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय में प्रदर्शन किया।

Post Views 01

August 7, 2026

ABVP कार्यकर्ताओं ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव युवाओं की राजनीति में प्रवेश की पहली सीढ़ी हैं। चुनाव के माध्यम से विद्यार्थियों को नेतृत्व करने और अपनी समस्याओं को मजबूती से उठाने का अवसर मिलता है। ऐ

छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग, ABVP ने किया प्रदर्शन

अजमेर। छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुरेंद्र गुर्जर ने किया।

प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्राचार्य को सौंपकर प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव जल्द बहाल करने की मांग रखी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में छात्रसंघ चुनाव बंद किए गए थे और अब कांग्रेस ही छात्रसंघ चुनाव करवाने की मांग कर रही है।

ABVP कार्यकर्ताओं ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव युवाओं की राजनीति में प्रवेश की पहली सीढ़ी हैं। चुनाव के माध्यम से विद्यार्थियों को नेतृत्व करने और अपनी समस्याओं को मजबूती से उठाने का अवसर मिलता है। ऐसे में वर्तमान सरकार को विद्यार्थियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए छात्रसंघ चुनाव जल्द से जल्द बहाल करने चाहिए।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने छात्रसंघ चुनाव बहाल करने को लेकर नारेबाजी भी की और सरकार से जल्द निर्णय लेने की मांग की।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved