Post Views 01
August 8, 2026
दरगाह थाने के पुलिसकर्मियों को टक्कर मारने वाले कार चालक की पहचान, पुलिस ने स्कॉर्पियो को किया जब्त, चालक से पूछताछ जारी,
अजमेर के सदर कोतवाली थाना अंतर्गत शनिवार सुबह नया बाजार में ड्यूटी पर जा रहे दरगाह थाने के एएसआई राजेंद्र प्रसाद और कांस्टेबल प्रदीप सिंह को टक्कर मारने वाले कार चालक की पुलिस ने पहचान कर ली है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए घटना में इस्तेमाल स्कॉर्पियो कार RJ01UB 6994 को जब्त कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने शनिवार शाम मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस कर्मियों को टक्कर मारने वाले स्कॉर्पियो चालक से पूछताछ कर रही है। हादसे के बाद से पुलिस लगातार कार चालक की तलाश में जुटी थी। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर हादसे के पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved