For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 152808920
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: तेज रफ्तार कार ने दो पुलिसकर्मियों को मारी जोरदार टक्कर, ASI की हालत नाजुक |  Ajmer Breaking News: अजमेर सेंट्रल जेल में बंद कैदियों से जेलर के मोबाइल फोन से वीडियो कॉल कराने का मामला,जेल प्रशासन में खलबली, |  Ajmer Breaking News: अजमेर संस्कृति स्कूल में MUN 4.0 का आगाज, छह स्कूलों के विद्यार्थियों सहित संस्कृति स्कूल के विद्यार्थी भी भी दिखाएंगे अपने प्रतिभा का हुनर |  Ajmer Breaking News: 800 से अधिक साधकों के साथ पुष्कर अरण्य तीर्थ प्रदक्षिणा का भव्य आगाज, 24 कोसी पदयात्रा और 84 कोसी रथयात्रा रवाना,  |  Ajmer Breaking News: दरगाह थाने के पुलिसकर्मियों को टक्कर मारने वाले कार चालक की पहचान, पुलिस ने स्कॉर्पियो को किया जब्त, चालक से पूछताछ जारी,  |  Ajmer Breaking News: अजमेर पुलिस की साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई, 42 ठिकानों पर दबिश देकर 24 आरोपी किए गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: कृष्णगंज थाना अंतर्गत छतरी योजना में गत 6 जुलाई 2026 को हुई सेंधमारी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए वांछित चोर को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल कर दी ली है। |  Ajmer Breaking News: तहसील स्तरीय आवंटन समिति एवं तहसील स्तरीय खाद्य सुरक्षा एवं सतर्कता समिति की बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई। |  Ajmer Breaking News: रेलवे अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग, पेंशनर्स ने किया प्रदर्शन, रेलवे अस्पताल मे व्यवस्था सुधार की रखी मांग  |  Ajmer Breaking News: जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में कार्यरत प्राइवेट कंप्यूटर ऑपरेटरों ने 2 महीने से वेतन नहीं मिलने के विरोध में प्रदर्शन किया जताई नाराजगी | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर संस्कृति स्कूल में MUN 4.0 का आगाज, छह स्कूलों के विद्यार्थियों सहित संस्कृति स्कूल के विद्यार्थी भी भी दिखाएंगे अपने प्रतिभा का हुनर

Post Views 11

August 8, 2026

नरेश मधुकर ने कहा कि युवाओं को आगे बढ़ने के लिए बेहतर प्लेटफॉर्म मिलना बेहद जरूरी है।ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने और आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर प्रदान करते हैं।

अजमेर संस्कृति स्कूल में MUN 4.0 का आगाज, छह स्कूलों के विद्यार्थियों सहित संस्कृति स्कूल के विद्यार्थी भी भी दिखाएंगे अपने प्रतिभा का हुनर

अजमेर। संस्कृति स्कूल में आज दो दिवसीय MUN 4.0  मॉडल सयुंक्त राष्ट्र सम्मेलन का शुभारंभ उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम में अजमेर के छह स्कूलों के विद्यार्थियों के साथ संस्कृति स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी भाग लिया। दो दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में विद्यार्थी विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नरेश मधुकर रहे।
स्कूल की प्रिंसिपल मनीषा जौहरी और नरेश मधुकर व् स्टाफ सदस्यों ने सर्वप्रथम मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। स्कूल की ओर से नरेश मधुकर को मोमेंटो और पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि नरेश मधुकर ने कहा कि युवाओं को आगे बढ़ने के लिए बेहतर प्लेटफॉर्म मिलना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि युवाओं में लीडरशिप स्केल विकसित होने के साथ किसी भी समस्या का समाधान निकालने और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करने की क्षमता होनी चाहिए। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने और आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर प्रदान करते हैं।

वहीं संस्कृति स्कूल की प्रिंसिपल मनीषा जौहरी ने बताया कि इस पूरे कार्यक्रम का आयोजन मुख्य रूप से बच्चों द्वारा ही किया गया है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को मुश्किल परिस्थितियों से निपटना, अलग-अलग परिस्थितियों का सामना करना और चुनौतियों के बीच बेहतर निर्णय लेना सिखाना है। संस्कृति स्कूल विद्यार्थियों को ऐसा प्लेटफॉर्म उपलब्ध करा रहा है, जहां वे अपनी प्रतिभा के साथ-साथ नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास को भी विकसित कर सकें।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved