For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 148313079
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: राजस्थान निजी शिक्षण संस्था संघर्ष समिति के बैनर तले निजी स्कूलों के संचालकों ने हड़ताल रखकर जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम सोपे ज्ञापन, |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर महिला कांग्रेस ने अखिल भारतीय कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा एवं प्रदेशाध्यक्ष सारिका सिंह के निर्देश पर महिलाओं का आरक्षण लागू करो, अभी करो के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया |  Ajmer Breaking News: अजमेर के रामगंज थाना अंतर्गत बीती रात जॉन्स गंज चौराहे पर बाइक चोरों की एक और करतूत सामने आई, लेकिन इस बार उनकी चालाकी एक मैकेनिक की सूझबूझ के आगे फेल हो गई। |  Ajmer Breaking News: स्मार्ट सिटी अजमेर की पहचान मानी जाने वाली आनासागर झील की बदहाल स्थिति लोगों की चिंता का कारण बनी हुई है। |  Ajmer Breaking News: श्री श्याम सखी मंडल द्वारा जरूरतमंद कन्या के विवाह के लिए धूमधाम के साथ मायरा भरा गया। |  Ajmer Breaking News: कृष्णगंज थाना अंतर्गत एक होटल से बांग्लादेशी महिला को क्या डिटेन,अवैध रूप से भारत बांग्लादेश सीमा पार कर पहुंची थी भारत, पुलिस ने भेजा डिटेंशन सेंटर |  Ajmer Breaking News: जिला कार्यकारिणी समिति बैठक आयोजित , सत्र 2026-27 प्रस्तावित कार्य योजना एवं प्रस्तावित बजट पर चर्चा, श्रेष्ठ कार्य करने वाले स्थानीय संघ होंगे सम्मानित  |  Ajmer Breaking News: पूर्व विधायक वेदप्रकाश सोलंकी के आमरण अनशन को अकबर खान का समर्थन: बोले—यह हजारों गरीब पीड़ित परिवारों के न्याय की लड़ाई |  Ajmer Breaking News: अलवर गेट थाना अंतर्गत मदार रेलवे यार्ड स्थित सूने मकान में चोरी की वारदात, जेवर और नकदी लेकर फरार हुए चोर |  Ajmer Breaking News: भाभी पर गर्म दूध फेंकने का आरोप, देवरानी के खिलाफ मामला दर्ज | 

राजस्थान न्यूज़: 18 IPS अधिकारियों के तबादले: अनिल अग्रवाल होमगार्ड डीजी,मालिनी अग्रवाल को ट्रैफिक की कमान,अंशुमान भौमिया बने जोधपुर पुलिस कमिश्नर

Post Views 01

July 15, 2026

अजमेर रेंज आईजी राजेंद्र सिंह को महानिरीक्षक पुलिस, सतर्कता, जयपुर के पद पर नियुक्त किया गया,आयोजना, आधुनिकीकरण एवं कल्याण डॉ. रवि को अजमेर रेंज का नया आईजी बनाया गया है।

जयपुर। राजस्थान सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के 18 अधिकारियों के तबादले और पदस्थापन किए हैं। कार्मिक विभाग ने 14 जुलाई को आदेश जारी कर इन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। तबादला सूची में महानिदेशक, अतिरिक्त महानिदेशक, महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक और पुलिस उपायुक्त स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

अनिल पालीवाल को होमगार्ड की जिम्मेदारी

महानिदेशक पुलिस, अभियोजन एवं यातायात, राजस्थान के पद पर कार्यरत अनिल पालीवाल को महानिदेशक एवं कमांडेंट जनरल, गृह रक्षा, राजस्थान के पद पर लगाया गया है।

अतिरिक्त महानिदेशक एवं कमांडेंट जनरल, गृह रक्षा मालिनी अग्रवाल को महानिदेशक पुलिस, यातायात, राजस्थान की जिम्मेदारी दी गई है।

आदेश के अनुसार, एसएसबी जयपुर में महानिरीक्षक पुलिस पद पर कार्यरत अंशुमान भौमिया को जोधपुर का नया पुलिस आयुक्त बनाया गया है। वहीं, जोधपुर पुलिस आयुक्त शरद कविराज का तबादला कर उन्हें महानिरीक्षक पुलिस, अपराध शाखा, राजस्थान, जयपुर लगाया गया है।

अजमेर और भरतपुर रेंज में भी बदलाव

अजमेर रेंज के महानिरीक्षक पुलिस राजेंद्र सिंह को महानिरीक्षक पुलिस, सतर्कता, जयपुर के पद पर नियुक्त किया गया है। उनके स्थान पर महानिरीक्षक पुलिस, आयोजना, आधुनिकीकरण एवं कल्याण डॉ. रवि को अजमेर रेंज का नया आईजी बनाया गया है।

भरतपुर रेंज के महानिरीक्षक पुलिस कैलाश चंद्र विश्नोई को महानिरीक्षक पुलिस, आयोजना, आधुनिकीकरण एवं कल्याण, राजस्थान की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, कानून एवं व्यवस्था के महानिरीक्षक डॉ. प्रीति चंद्रा को भरतपुर रेंज का महानिरीक्षक पुलिस नियुक्त किया गया है।

जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में नई नियुक्तियां

इंदिरा गांधी पुलिस अकादमी, जयपुर के निदेशक सुदीन मोहन शर्मा को जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, यातायात एवं प्रशासन बनाया गया है।

बीकानेर सदर की सहायक पुलिस अधीक्षक अनुजा कालिया को पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, जयपुर पुलिस आयुक्तालय के पद पर लगाया गया है। वर्तमान डीसीपी मुख्यालय राजेश कुमार कांट को बालोतरा का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।\बालोतरा, हनुमानगढ़ और प्रतापगढ़ के एसपी बदले

बालोतरा के पुलिस अधीक्षक रमेश को पुलिस मुख्यालय जयपुर में पुलिस अधीक्षक, सीआईडी मानवाधिकार एवं कमजोर वर्ग शाखा के पद पर लगाया गया है।

प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य को हनुमानगढ़ का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। हनुमानगढ़ के एसपी नरेंद्र सिंह मीणा को कमांडेंट, 10वीं बटालियन आरएसी, बीकानेर नियुक्त किया गया है।

दसवीं बटालियन आरएसी बीकानेर के कमांडेंट विशाल जांगिड़ को प्रतापगढ़ का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

जोधपुर ग्रामीण में पंकज यादव की नियुक्ति

जोधपुर ग्रामीण की पुलिस अधीक्षक वी. रिं नित्या को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, जोधपुर में पुलिस अधीक्षक लगाया गया है। उनकी जगह प्रथम बटालियन आरएसी, जोधपुर के कमांडेंट पंकज यादव को जोधपुर ग्रामीण का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

सहायक पुलिस अधीक्षक वृत्त किशनगढ़, अजमेर अजय सिंह राठौड़ को कमांडेंट, सातवीं बटालियन आरएसी, भरतपुर की जिम्मेदारी दी गई है।सरकार ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। आदेश संयुक्त शासन सचिव डॉ. धीरज कुमार सिंह की ओर से जारी किया गया है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved