Post Views 01
July 14, 2026
अलवर गेट थाना अंतर्गत मदार रेलवे यार्ड स्थित सूने मकान में चोरी की वारदात, जेवर और नकदी लेकर फरार हुए चोर
अजमेर के अलवर गेट थाना अंतर्गत मदार रेलवे यार्ड स्थित एक सूने मकान में अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम देकर नकदी और चांदी के आभूषण चुरा लिए। घटना उस समय हुई जब मकान मालकिन मंजू देवी अपनी बेटी के घर मदार गई हुई थीं। उनके घर पर कोई मौजूद नहीं था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर मकान में प्रवेश किया और कमरे में रखी अलमारी के ताले तोड़कर उसमें रखे 28 हजार रुपये नकद और चांदी का हार, बाजूबंद, एक चांदी की अंगूठी, पांच चांदी के सिक्के तथा दो चांदी की मूर्तियां चोरी कर फरार हो गए।
पीड़ित मंजू देवी के घर लौटने पर चोरी का पता चला। उन्होंने तुरंत अलवर गेट थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वारदात पड़ोसी के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए अज्ञात चोरों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा किया जाएगा।

© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved