For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 148055407
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पूर्व विधायक वेदप्रकाश सोलंकी के आमरण अनशन को अकबर खान का समर्थन: बोले—यह हजारों गरीब पीड़ित परिवारों के न्याय की लड़ाई |  Ajmer Breaking News: अलवर गेट थाना अंतर्गत मदार रेलवे यार्ड स्थित सूने मकान में चोरी की वारदात, जेवर और नकदी लेकर फरार हुए चोर |  Ajmer Breaking News: भाभी पर गर्म दूध फेंकने का आरोप, देवरानी के खिलाफ मामला दर्ज |  Ajmer Breaking News: जयपुर इलाज कराने गए परिवार के सूने मकान में लाखों की चोरी, CCTV में कैद हुए बदमाश |  Ajmer Breaking News: उच्च न्यायालय की रोक के बावजूद दक्षिण विधायक अनीता भदेल ने अपने निवास पर बांटे पट्टे, विधानसभा प्रत्याशी द्रोपदी कोली ने जताया विरोध, कलेक्टर को सोपा ज्ञापन |  Ajmer Breaking News: पिज्जा ऑर्डर के विवाद में होटल में घुसकर मारपीट का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई,ऑनलाइन गेमिंग के जरिए ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार, |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला न्यायालय को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट |  Ajmer Breaking News: तीर्थंनगरी की सफाई व्यवस्था से खिलवाड़ और अतिक्रमण नही होंगे बर्दाश्त- जेसवानी, पुष्कर नगर परिषद की आयुक्त जेसवानी कार्यभार संभालते ही एकशन मोड़ में |  Ajmer Breaking News: पुलिस द्वारा 13 लाख 6 हजार रुपये के जाली नोट बरामदगी मामले में गिरफ्तार आरोपी विक्रम जोन (27) निवासी प्रिंस हिल्स कॉलोनी, बड़ी नागफणी को सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया। | 

अजमेर न्यूज़: पिज्जा ऑर्डर के विवाद में होटल में घुसकर मारपीट का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

Post Views 91

July 14, 2026

पीड़ित पक्ष ने पहले पुष्कर थाने में शिकायत दी, लेकिन सुनवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को जिला पुलिस अधीक्षक के समक्ष पेश होकर न्याय की गुहार लगाई।

पिज्जा ऑर्डर के विवाद में होटल में घुसकर मारपीट का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

 पुष्कर में पिज्जा ऑर्डर को लेकर शुरू हुआ विवाद अब पुलिस कार्रवाई की मांग तक पहुंच गया है। मयूरा होटल में रेस्टोरेंट संचालित करने वाले पंकज बैरवा ने कुछ युवकों पर होटल में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज, जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने और जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़ित पक्ष ने पहले पुष्कर थाने में शिकायत दी, लेकिन सुनवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को जिला पुलिस अधीक्षक के समक्ष पेश होकर न्याय की गुहार लगाई।

पीड़ित पंकज बैरवा निवासी पाराशर कॉलोनी पुष्कर ने बताया कि उनके होटल के किचन से ऑनलाइन पिज्जा ऑर्डर आया था। ऑर्डर डिलीवरी बॉय सुरेंद्र रावत के माध्यम से भेजा गया, लेकिन बताई गई लोकेशन पर मौजूद व्यक्ति द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया। इसके बाद डिलीवरी बॉय ने शुभम महावर को सूचना दी। शुभम ने संबंधित युवक से बात की, जिस पर ऑर्डर को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि फोन पर विवाद के कुछ देर बाद विकास दर्जी अपने 8 से 10 साथियों के साथ मयूरा होटल पहुंचा। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने होटल में घुसकर शुभम महावर के साथ मारपीट की। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि शुभम को कमरे की दीवार और पलंग पर पटक-पटककर मारा गया, जिससे उसके सिर और आंख के पास गंभीर चोट आई। पीड़ित पंकज बैरवा ने यह भी आरोप लगाया कि बीच-बचाव करने पर उसे जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया गया और हाथ-पैर तोड़ने की धमकी दी गई। पीड़ित ने बताया कि घायल शुभम को पहले पुष्कर अस्पताल ले जाया गया, जहां से आंख और सिर की चोट को देखते हुए अजमेर के जेएलएन अस्पताल रेफर किया गया। पीड़ित पक्ष का दावा है कि मारपीट की पूरी घटना रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद है। यह फुटेज पुष्कर पुलिस और जिला पुलिस अधीक्षक को सौंपे गए हैं। शिकायत में विकास दर्जी, शुभम पंवार, मोहित कुमावत, राजकुमार सैनी, राका गुर्जर, विजय सिंह सहित अन्य लोगों पर आरोप लगाए गए हैं। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल मामले में पुलिस जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पीड़ित पक्ष ने निष्पक्ष जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved