Post Views 101
July 14, 2026
जयपुर इलाज कराने गए परिवार के सूने मकान में लाखों की चोरी, CCTV में कैद हुए बदमाश
अजमेर के रामगंज थाना क्षेत्र में सूने मकान में लाखों रुपये की चोरी का मामला सामने आया है। बदमाश मकान के मुख्य दरवाजे और अलमारी के ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात तथा डेढ़ लाख रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो गए। पूरी वारदात पड़ोसी के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
पीड़ित उदय सिंह राठौड़ ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह 10 जुलाई को परिवार सहित अपने बेटे के गॉल ब्लैडर के ऑपरेशन के लिए जयपुर के अस्पताल गए थे। 13 जुलाई की सुबह पड़ोसी ने फोन कर घर के ताले टूटे होने की सूचना दी। घर पहुंचने पर मुख्य दरवाजे और अलमारी के ताले टूटे मिले। जांच करने पर करीब 6 तोला सोने के जेवर, चांदी के बर्तन व आभूषण, 35 चांदी के सिक्के और लॉकर में रखे 1.50 लाख रुपये नकद गायब मिले।मकान मालिक को लगभग 27.28 लाख रुपये का हुआ है
पीड़ित ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराए हैं। फुटेज में दो बदमाश देर रात करीब 1 बजे से 2:30 बजे के बीच मकान में घुसते और सफेद थैले में चोरी का सामान लेकर निकलते दिखाई दे रहे हैं। रामगंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Satyam Diagnostic Centre
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved