Post Views 11
July 14, 2026
उच्च न्यायालय की रोक के बावजूद दक्षिण विधायक अनीता भदेल ने अपने निवास पर बांटे पट्टे, विधानसभा प्रत्याशी द्रोपदी कोली ने जताया विरोध, कलेक्टर को सोपा ज्ञापन
अजमेर शहर में माननीय उच्च न्यायालय द्वारा पट्टा वितरण पर रोक लगाए जाने के बावजूद भी जनप्रतिनिधि द्वारा अपने निजी आवास पर अधिकारियो को मिली भगत से अवैध रूप से पट्टे वितरित किए जा रहे है। कांग्रेस की दक्षिण विधानसभा प्रत्याशी डॉक्टर द्रोपदी कोली ने आज जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग की है उन्होंने कहा कि मौजूदा विधायक अपने निवास पर उच्च न्यायालय के आदेशों की आवेला करते हुए पत्ते बांट रहिए इसके साक्ष्य भी ज्ञापन के साथ सौंप गए उन्होंने बताया कि हाई कोर्ट की रोक के बावजूद पट्टे जारी किए जा रहे हैं। निगम के अधिकारी एवं प्रतिनिधि स्वयं जनप्रतिनिधि के आवास पर बैठकर पट्टा वितरण कर रहे हैं. जिसके फोटो/विडियो भी सार्वजनिक हो रहे हैं। लोगों को गुमराह करके बैक बेट में पटटे इशू किए जा रहे हैं। पट्टे प्राप्त करने वाले लोग उन्हें रजिस्टर तक नहीं करवा पा रहे है, जिससे स्पष्ट है कि वे केवल नाम के लिए दिए जा रहे हैं। पूर्व में भी एडीए द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी योजना के नाम पर इसी प्रकार लोगों को भ्रमित कर पट्टे दिए गए थे जो आज तक रजिस्टर नहीं हो पाए। वर्तमान में वही प्रक्रिया दोहराई जा रही है। जो अधिकारी इस कार्य में लिप्त हैं वे जनप्रतिनिधी के दबाव में आकर नियम विरूद्ध कार्य कर रहे हैं।
द्रौपदी कोली ने मांग की है कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved