For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 148062029
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पूर्व विधायक वेदप्रकाश सोलंकी के आमरण अनशन को अकबर खान का समर्थन: बोले—यह हजारों गरीब पीड़ित परिवारों के न्याय की लड़ाई |  Ajmer Breaking News: अलवर गेट थाना अंतर्गत मदार रेलवे यार्ड स्थित सूने मकान में चोरी की वारदात, जेवर और नकदी लेकर फरार हुए चोर |  Ajmer Breaking News: भाभी पर गर्म दूध फेंकने का आरोप, देवरानी के खिलाफ मामला दर्ज |  Ajmer Breaking News: जयपुर इलाज कराने गए परिवार के सूने मकान में लाखों की चोरी, CCTV में कैद हुए बदमाश |  Ajmer Breaking News: उच्च न्यायालय की रोक के बावजूद दक्षिण विधायक अनीता भदेल ने अपने निवास पर बांटे पट्टे, विधानसभा प्रत्याशी द्रोपदी कोली ने जताया विरोध, कलेक्टर को सोपा ज्ञापन |  Ajmer Breaking News: पिज्जा ऑर्डर के विवाद में होटल में घुसकर मारपीट का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई,ऑनलाइन गेमिंग के जरिए ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार, |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला न्यायालय को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट |  Ajmer Breaking News: तीर्थंनगरी की सफाई व्यवस्था से खिलवाड़ और अतिक्रमण नही होंगे बर्दाश्त- जेसवानी, पुष्कर नगर परिषद की आयुक्त जेसवानी कार्यभार संभालते ही एकशन मोड़ में |  Ajmer Breaking News: पुलिस द्वारा 13 लाख 6 हजार रुपये के जाली नोट बरामदगी मामले में गिरफ्तार आरोपी विक्रम जोन (27) निवासी प्रिंस हिल्स कॉलोनी, बड़ी नागफणी को सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया। | 

अजमेर न्यूज़: पूर्व विधायक वेदप्रकाश सोलंकी के आमरण अनशन को अकबर खान का समर्थन: बोले—यह हजारों गरीब पीड़ित परिवारों के न्याय की लड़ाई

Post Views 61

July 14, 2026

राजस्थान महिला सेवा सहकारी समिति से पीड़ित परिवारों की जमा पूंजी वापस दिलाने को लेकर आमरण अनशन,विधायक वेदप्रकाश सोलंकी को रेल लाओ संघर्ष समिति टोंक के अध्यक्ष अकबर खान ने समर्थन दिया है।

टोंक। राजस्थान महिला सेवा सहकारी समिति से जुड़े पीड़ित परिवारों की जमा पूंजी वापस दिलाने की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे पूर्व विधायक वेदप्रकाश सोलंकी को रेल लाओ संघर्ष समिति टोंक के अध्यक्ष अकबर खान ने समर्थन दिया है। अकबर खान ने मंगलवार को चाकसू के अंबेडकर सर्किल के समीप अनशन स्थल पर पहुंचकर सोलंकी से मुलाकात की और आंदोलन के प्रति एकजुटता जताई।

पूर्व विधायक वेदप्रकाश सोलंकी सिकोईडिकोन संस्थान द्वारा कथित रूप से हड़पी गई जमा राशि पीड़ित परिवारों को वापस दिलाने की मांग को लेकर आमरण अनशन कर रहे हैं। अकबर खान ने कहा कि यह मामला केवल लोगों की जमा पूंजी से जुड़ा नहीं है, बल्कि हजारों परिवारों के मान-सम्मान, विश्वास और भविष्य का भी प्रश्न है।

‘पीड़ित परिवारों के अधिकारों की लड़ाई’

रेल लाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अकबर खान ने कहा कि गरीब और पीड़ित परिवारों ने अपनी मेहनत की कमाई विश्वास के साथ जमा कराई थी। अब उनकी जमा राशि वापस दिलाना संबंधित संस्थाओं और प्रशासन की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार लंबे समय से अपनी राशि वापस मिलने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इस आंदोलन का उद्देश्य उन परिवारों को न्याय दिलाना और उनकी आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

पांच दिन से अनशन पर बैठे हैं सोलंकी

अकबर खान ने कहा कि पूर्व विधायक वेदप्रकाश सोलंकी पिछले पांच दिनों से अन्न और जल का त्याग कर पीड़ित परिवारों के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। गंभीर परिस्थितियों के बावजूद वे अपनी मांग पर अडिग हैं।

उन्होंने कहा कि सोलंकी का संघर्ष व्यक्तिगत हित के लिए नहीं, बल्कि उन हजारों परिवारों के लिए है, जिनकी जमा पूंजी कथित रूप से फंसी हुई है। खान ने विश्वास जताया कि उनका आंदोलन सफल होगा और पीड़ित परिवारों को न्याय मिलेगा।

आंदोलन को व्यापक समर्थन देने की अपील

अकबर खान ने सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और आमजन से भी इस आंदोलन का समर्थन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों के हित में प्रशासन को शीघ्र हस्तक्षेप कर मामले का समाधान निकालना चाहिए।

इस दौरान रामसहाय यादव, मोहम्मद खुर्शीद, रामेश्वर शर्मा, अजीज उल्लाह, हमीद खान, राजेश प्रजापति और नगीन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved