For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 148292129
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: राजस्थान निजी शिक्षण संस्था संघर्ष समिति के बैनर तले निजी स्कूलों के संचालकों ने हड़ताल रखकर जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम सोपे ज्ञापन, |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर महिला कांग्रेस ने अखिल भारतीय कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा एवं प्रदेशाध्यक्ष सारिका सिंह के निर्देश पर महिलाओं का आरक्षण लागू करो, अभी करो के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया |  Ajmer Breaking News: अजमेर के रामगंज थाना अंतर्गत बीती रात जॉन्स गंज चौराहे पर बाइक चोरों की एक और करतूत सामने आई, लेकिन इस बार उनकी चालाकी एक मैकेनिक की सूझबूझ के आगे फेल हो गई। |  Ajmer Breaking News: स्मार्ट सिटी अजमेर की पहचान मानी जाने वाली आनासागर झील की बदहाल स्थिति लोगों की चिंता का कारण बनी हुई है। |  Ajmer Breaking News: श्री श्याम सखी मंडल द्वारा जरूरतमंद कन्या के विवाह के लिए धूमधाम के साथ मायरा भरा गया। |  Ajmer Breaking News: कृष्णगंज थाना अंतर्गत एक होटल से बांग्लादेशी महिला को क्या डिटेन,अवैध रूप से भारत बांग्लादेश सीमा पार कर पहुंची थी भारत, पुलिस ने भेजा डिटेंशन सेंटर |  Ajmer Breaking News: जिला कार्यकारिणी समिति बैठक आयोजित , सत्र 2026-27 प्रस्तावित कार्य योजना एवं प्रस्तावित बजट पर चर्चा, श्रेष्ठ कार्य करने वाले स्थानीय संघ होंगे सम्मानित  |  Ajmer Breaking News: पूर्व विधायक वेदप्रकाश सोलंकी के आमरण अनशन को अकबर खान का समर्थन: बोले—यह हजारों गरीब पीड़ित परिवारों के न्याय की लड़ाई |  Ajmer Breaking News: अलवर गेट थाना अंतर्गत मदार रेलवे यार्ड स्थित सूने मकान में चोरी की वारदात, जेवर और नकदी लेकर फरार हुए चोर |  Ajmer Breaking News: भाभी पर गर्म दूध फेंकने का आरोप, देवरानी के खिलाफ मामला दर्ज | 

अजमेर न्यूज़: कृष्णगंज थाना अंतर्गत एक होटल से बांग्लादेशी महिला को क्या डिटेन,अवैध रूप से भारत बांग्लादेश सीमा पार कर पहुंची थी भारत, पुलिस ने भेजा डिटेंशन सेंटर

Post Views 01

July 15, 2026

कृष्णगंज थाना अंतर्गत एक होटल से बांग्लादेशी महिला को क्या डिटेन,अवैध रूप से भारत बांग्लादेश सीमा पार कर पहुंची थी भारत, पुलिस ने भेजा डिटेंशन सेंटर


अजमेर में एक संदिग्ध बांग्लादेशी महिला को कृष्णगंज थाना क्षेत्र स्थित एक होटल से पुलिस ने डिटेन किया है। महिला के पास भारत में रहने के वैध दस्तावेज़ या वीज़ा नहीं मिले। प्रारंभिक 
पूछताछ में महिला ने  करीब एक महीने पहले भारत-बांग्लादेश सीमा से अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने की बात स्वीकार की है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे डिटेंशन सेंटर भेज दिया गया है। इस विशेष अभियान के तहत जिले में अब तक 58 बांग्लादेशी नागरिक पकड़े जा चुके हैं। जिला पुलिस और सीआईडी (CID) की संयुक्त टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि जिले में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों की पहचान और निष्कासन के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पिछले दो-तीन दिनों से विभिन्न इलाकों में सघन सत्यापन और तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान 14 जुलाई को सूचना मिली कि कृष्ण गंज थाना क्षेत्र के एक होटल में संदिग्ध बांग्लादेशी महिला ठहरी हुई है। सूचना पर संयुक्त टीम ने होटल में दबिश देकर महिला को हिरासत में लिया। पूछताछ में महिला की पहचान 28 वर्षीय मीम अख्तर निवासी जिला किशोरगंज,
बांग्लादेश के रूप में हुई। उसने बताया कि वह जून महीने में भारत-बांग्लादेश सीमा पर बने कच्चे रास्तों से अवैध रूप से भारत में दाखिल हुई थी। इसके बाद काम की तलाश में पहले जयपुर, फिर ब्यावर गई और 14 जुलाई को अजमेर पहुंचकर होटल में ठहरी थी। पुलिस के अनुसार, महिला के पास भारत में रहने से संबंधित कोई वैध दस्तावेज़ नहीं मिले। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद उसे डिटेंशन सेंटर भेज दिया गया है। अब पुलिस और सीआईडी इस पहलू की भी जांच कर रही हैं कि सीमा पार करने या अजमेर तक पहुंचने में किसी स्थानीय व्यक्ति ने उसकी मदद की थी या नहीं। प्रारंभिक पूछताछ में महिला ने अकेले ही भारत आने की बात कबूल की है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved