For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 148291281
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: राजस्थान निजी शिक्षण संस्था संघर्ष समिति के बैनर तले निजी स्कूलों के संचालकों ने हड़ताल रखकर जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम सोपे ज्ञापन, |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर महिला कांग्रेस ने अखिल भारतीय कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा एवं प्रदेशाध्यक्ष सारिका सिंह के निर्देश पर महिलाओं का आरक्षण लागू करो, अभी करो के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया |  Ajmer Breaking News: अजमेर के रामगंज थाना अंतर्गत बीती रात जॉन्स गंज चौराहे पर बाइक चोरों की एक और करतूत सामने आई, लेकिन इस बार उनकी चालाकी एक मैकेनिक की सूझबूझ के आगे फेल हो गई। |  Ajmer Breaking News: स्मार्ट सिटी अजमेर की पहचान मानी जाने वाली आनासागर झील की बदहाल स्थिति लोगों की चिंता का कारण बनी हुई है। |  Ajmer Breaking News: श्री श्याम सखी मंडल द्वारा जरूरतमंद कन्या के विवाह के लिए धूमधाम के साथ मायरा भरा गया। |  Ajmer Breaking News: कृष्णगंज थाना अंतर्गत एक होटल से बांग्लादेशी महिला को क्या डिटेन,अवैध रूप से भारत बांग्लादेश सीमा पार कर पहुंची थी भारत, पुलिस ने भेजा डिटेंशन सेंटर |  Ajmer Breaking News: जिला कार्यकारिणी समिति बैठक आयोजित , सत्र 2026-27 प्रस्तावित कार्य योजना एवं प्रस्तावित बजट पर चर्चा, श्रेष्ठ कार्य करने वाले स्थानीय संघ होंगे सम्मानित  |  Ajmer Breaking News: पूर्व विधायक वेदप्रकाश सोलंकी के आमरण अनशन को अकबर खान का समर्थन: बोले—यह हजारों गरीब पीड़ित परिवारों के न्याय की लड़ाई |  Ajmer Breaking News: अलवर गेट थाना अंतर्गत मदार रेलवे यार्ड स्थित सूने मकान में चोरी की वारदात, जेवर और नकदी लेकर फरार हुए चोर |  Ajmer Breaking News: भाभी पर गर्म दूध फेंकने का आरोप, देवरानी के खिलाफ मामला दर्ज | 

अजमेर न्यूज़: जिला कार्यकारिणी समिति बैठक आयोजित , सत्र 2026-27 प्रस्तावित कार्य योजना एवं प्रस्तावित बजट पर चर्चा, श्रेष्ठ कार्य करने वाले स्थानीय संघ होंगे सम्मानित 

Post Views 01

July 15, 2026

सत्र 2025-26 के लेखों की ऑडिट रिपोर्ट की पुष्टि व सत्र 2026-27 के प्रस्तावित वार्षिक बजट की स्वीकृति सहायक राज्य संगठन आयुक्त विनोद दत्त जोशी द्वारा प्रस्तुत की गई।

जिला कार्यकारिणी समिति बैठक आयोजित , सत्र 2026-27 प्रस्तावित कार्य योजना एवं प्रस्तावित बजट पर चर्चा, श्रेष्ठ कार्य करने वाले स्थानीय संघ होंगे सम्मानित 

राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय अजमेर के तत्वाधान में आज दिनांक 15 जुलाई  को स्काउट गाइड मंडल मुख्यालय तोपदड़ा अजमेर पर स्काउट गाइड जिला कार्यकारणी समिति बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता गोविन्द नारायण शर्मा जिला मुख्य आयुक्त ने की।

सी ओ स्काउट अजमेर नरेन्द्र खोरवाल ने बताया की जिला कार्यकारणी समिति बैठक स्काउट गाइड प्रार्थना से शुरुआत हुई जिला सचिव सत्यनारायण वैष्णव ने समिति के सदस्यों का शाब्दिक स्वागत किया। गत बैठक कार्यवृत्त की पुष्टि एवं गत बैठक कार्यक्रम की अनुपालन रिपोर्ट जिला सचिव ने प्रस्तुत की।

सत्र 2025-26 के वार्षिक प्रतिवेदन पर स्वीकृति पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से नरेन्द्र खोरवाल सी ओ स्काउट अजमेर ने जानकारी दी।

सत्र 2025-26 के लेखों की ऑडिट रिपोर्ट की पुष्टि व सत्र 2026-27 के प्रस्तावित वार्षिक बजट की स्वीकृति सहायक राज्य संगठन आयुक्त विनोद दत्त जोशी द्वारा प्रस्तुत की गई।

आगामी चतुर्थ जिला परिषद का वार्षिक अधिवेशन स्थानीय संघ अराई में आयोजन हेतु सी ओ गाइड अनीता तिवारी ने चर्चा की ।

वीणा अग्रावत मुख्य मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पीसांगन एवं जिला कमिश्नर गाइड ने अपने उदबोधन में कहा कि हम सभी को सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हुए अजमेर की स्काउट गाइड गतिविधियों को गुणात्मक वृद्धि की और अधिक ध्यान देना होगा।

कार्यकारिणी समिति में आये प्रस्ताव जिसमें अलंकार पुरस्कार हेतु आये आवेदन पत्रों की अनुशंसा की गई। साथ ही मण्डल मुख्यालय के भवन मरम्मत कार्य पर चर्चा की गई। व पूर्व जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्व.उर्मिला मेहरा की स्मृति में श्रेष्ठ कार्य करने वाले स्थानीय संघ को प्रथम स्थान 7000 रुपए द्वितीय स्थान 5000 रुपए व तृतीय स्थान 3000 रुपए पर चर्चा हुई।

जिला कमिश्नर स्काउट संजय दत्ता ने अपने उदबोधन में कहा कि स्काउट गाइड गतिविधियों ओर ग्रुपों को सक्रिय कर ओर निरन्तर करने के जरूरत है ताकि हर विद्यालय में स्काउट गाइड गतिविधि का प्रभावी संचालन हो सके। दत्ता ने अपने पिता स्वर्गीय कृष्ण मोहन दत्ता की स्मृति में श्रेष्ठ कार्य करने वाले स्थानीय संघ को प्रतिवर्ष 5000 रुपये की राशि इनाम या सम्मान रूप में देने की घोषणा की ।

अध्यक्षीय उदबोधन में गोविन्द नारायण शर्मा जिला मुख्य आयुक्त ने कहा कि हम स्काउट गाइड संगठन की गतिविधियों के माध्यम से बालकों में देशप्रेम, पर्यावरण संरक्षण, महिला सुरक्षा, जल संरक्षण, नशा मुक्ति अभियान जो चला रहे है इसे निरंतर रखने की आवश्यकता है। 

अंत में सहायक राज्य संगठन आयुक्त विनोद दत्त जोशी के पिता स्व. श्री सुरेन्द्र दत्त जोशी के निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया। व दया मेघानी ए एल टी प्रतिनिधि आभार व्यक्त किया।

कार्यकारिणी समिति सदस्यों में मीना जाट जिला कमिश्नर बुलबुल, अर्पण कुमार चौधरी, पुष्पा धगैया प्रधानाचार्य व लवलीन कौर वित्त समिति सदस्य, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट गाइड महेश चंद शर्मा, रोशन दीप श्रीमाली, भंवर लाल शर्मा ए एल टी प्रतिनिधि, अशोक कुमार शर्मा नसीर काठात व मिथलेश कुमारी स्काउटर गाइडर प्रतिनिधि, शशि शर्मा, आजीवन सदस्य सूरज गर्ग उपस्थिति रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved