Post Views 01
July 15, 2026
स्मार्ट सिटी अजमेर की पहचान मानी जाने वाली आनासागर झील की बदहाल स्थिति लोगों की चिंता का कारण बनी हुई है। झील के किनारों से उठ रही तेज दुर्गंध के कारण स्थानीय नागरिकों, मॉर्निंग वॉक पर आने वालों लोगों और पर्यटकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आनासागर के समीप स्थित मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु भी बदबू से परेशान हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि झील में जमा गंदगी और जलकुंभी के कारण हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। उनका कहना है कि बाहर से आने वाले पर्यटकों पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है, जिससे अजमेर शहर की छवि धूमिल हो रही है। लोगों ने प्रशासन से जल्द झील की सफाई करने दुर्गंध दूर करने और नियमित रखरखाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
गौरतला विकी आनंद सागर झील में डी सिल्टिंग का काम जारी है जिससे झील के किनारो पर जमा गार्ड और मिट्टी को बाहर निकाला जा रहा है बीच में पानी काफी ज्यादा मात्रा में है तेज हवाओं के साथ मछलियां झील के किनारे पर पहुंचती है और वापस झील में नहीं जा पाती और दम तोड़ रही है साथ ही एक बड़ा कारण झील में गिरने वाला नालों का गंदा पानी भी माना जा रहा है प्रशासन को जल्द से जल्द इस और संज्ञान लेकर इस एकमात्र आनासागर झील की सुध लेनी चाहिए।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved