Post Views 01
July 15, 2026
श्री श्याम सखी मंडल द्वारा जरूरतमंद कन्या के विवाह के लिए धूमधाम के साथ मायरा भरा गया। कृष्णगंज स्थित नान्देश्वर महादेव मंदिर पर वाल्मीकि समाज की जरूरतमंद कन्या को चौकी पर बैठकर उसे सोने चांदी के आभूषण सहित 11हजार 101 रुपए नगद 41 बेस और बर्तन सहित घर गृहस्ती के काम आने वाला घरेलू सामान देकर उसके सुखद वैवाहिक जीवन के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
श्री श्याम सखी मंडल की सुनीता शर्मा ने बताया कि मंडल की सदस्य है बाबा श्याम और सांवरिया सेठ के आश्रय अब तक 18 जरूरतमंद कन्या का मेरा भर चुकी है आज 19वीं कन्या का मेरा भरते हुए उन्हें बड़ा हर्ष हो रहा है उन्होंने बताया कि कलयुग में बाबा श्याम और सांवरा सेठ आज भी लगातार जरूरतमंद कन्याओं का मायरा भरने के लिए आते हैं।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved