Post Views 01
July 15, 2026
अजमेर। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा एवं प्रदेशाध्यक्ष सारिका सिंह के निर्देश पर बुधवार को अजमेर शहर महिला कांग्रेस की बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व शहर अध्यक्ष लक्ष्मी बुन्देल ने किया। इस दौरान महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर रणनीति बनाई गई। कार्यकर्ताओं ने "महिलाओं का आरक्षण लागू करो, अभी करो" अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पोस्टकार्ड लिखकर महिला आरक्षण को प्रभावी रूप से लागू करने की मांग की। पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष सरिका सिंह के आगामी अजमेर दौरे और जनसभा की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। महिला कांग्रेस ने आरक्षण को शीघ्र लागू करने की मांग दोहराई इस दौरान जिला कलेक्ट्रेट स्थित पोस्ट ऑफिस में महिला आरक्षण लागू करो अभी करो के लिखे गए पोस्टकार्ड भी प्रधानमंत्री कार्यालय को प्रेषित किए गए।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved