For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 143390477
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: घर में काम करने वाली महिला ने की लाखों के गहनों की चोरी, पुलिस ने किया खुलासा |  Ajmer Breaking News: गांधी भवन के पास महिला से चेन स्नेचिंग, ढाई तोले की सोने की चेन लेकर फरार हुए बदमाश |  Ajmer Breaking News: पुष्कर से अग्रवाल का कांग्रेस पर तीखा हमला: “कांग्रेस की आत्मा ही लोकतंत्र विरोधी रही है |  Ajmer Breaking News: होकरा बाईपास पर रॉन्ग-वे ट्रैक्टर से बाइक की भिड़ंत, बुबानी के युवक की मौत, गांव में शोक की लहर |  Ajmer Breaking News: निर्जला एकादशी पर पुष्कर सरोवर में उमड़ा आस्था का सैलाब, स्नान के दौरान डूबते युवक को सिविल डिफेंस ने बचाया |  Ajmer Breaking News: आपातकाल के काले दिवस पर आयोजित भाजपा अजमेर संभाग की विशेष संगोष्ठी का आयोजन गुरुवार को जयपुर रोड स्थित एक रिसॉर्ट में किया गया। |  Ajmer Breaking News: री नीट परीक्षा 2026 का फर्जी पेपर तैयार कर पैसे हडपकर धोखाधडी करने वाले दो अभियुक्त गिरफतार |  Ajmer Breaking News: जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में वार्ड बॉय लेडी सफाई कर्मचारी सहायक कर्मचारी उतरे हड़ताल पर, |  Ajmer Breaking News: नया बाजार घी मंडी में दुकान के बाहर खड़ी कार को हटाने की बात पर दो दुकानदारों में हुआ विवाद, पूरे बाजार में मचा हंगामा , |  Ajmer Breaking News: वरिष्ठ भाजपा नेता भंवर सिंह पलाड़ा का जन्मदिन बुधवार को उत्साह, उमंग और जनसमर्थन के अभूतपूर्व माहौल में मनाया गया। | 

अजमेर न्यूज़: घर में काम करने वाली महिला ने की लाखों के गहनों की चोरी, पुलिस ने किया खुलासा

Post Views 01

June 25, 2026

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सभी सोने के आभूषण बरामद कर शत-प्रतिशत रिकवरी करने का दावा किया है।

घर में काम करने वाली महिला ने की लाखों के गहनों की चोरी, पुलिस ने किया खुलासा

अजमेर। शहर के क्लॉक टॉवर थाना क्षेत्र में एक घर से सोने के गहने चोरी होने के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए घर में काम करने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सभी सोने के आभूषण बरामद कर शत-प्रतिशत रिकवरी करने का दावा किया है।

पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन में चोरी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु जांगिड़ तथा पुलिस उप अधीक्षक मनीष बड़गुर्जर के सुपरविजन में क्लॉक टॉवर थानाधिकारी भीखाराम काला के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार महावीर मोहल्ला निवासी अमन जैन ने 23 जून को अपने घर से एक सोने का कंगन तथा चार सोने की अंगूठियां चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने घर में साफ-सफाई का कार्य करने वाली मनीषा गोयर निवासी नसीराबाद सदर, हाल निवासी सब्जी मंडी क्षेत्र को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया। पूछताछ में महिला ने चोरी करना स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए सभी आभूषण बरामद कर लिए। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved