For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 143381082
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: घर में काम करने वाली महिला ने की लाखों के गहनों की चोरी, पुलिस ने किया खुलासा |  Ajmer Breaking News: गांधी भवन के पास महिला से चेन स्नेचिंग, ढाई तोले की सोने की चेन लेकर फरार हुए बदमाश |  Ajmer Breaking News: पुष्कर से अग्रवाल का कांग्रेस पर तीखा हमला: “कांग्रेस की आत्मा ही लोकतंत्र विरोधी रही है |  Ajmer Breaking News: होकरा बाईपास पर रॉन्ग-वे ट्रैक्टर से बाइक की भिड़ंत, बुबानी के युवक की मौत, गांव में शोक की लहर |  Ajmer Breaking News: निर्जला एकादशी पर पुष्कर सरोवर में उमड़ा आस्था का सैलाब, स्नान के दौरान डूबते युवक को सिविल डिफेंस ने बचाया |  Ajmer Breaking News: आपातकाल के काले दिवस पर आयोजित भाजपा अजमेर संभाग की विशेष संगोष्ठी का आयोजन गुरुवार को जयपुर रोड स्थित एक रिसॉर्ट में किया गया। |  Ajmer Breaking News: री नीट परीक्षा 2026 का फर्जी पेपर तैयार कर पैसे हडपकर धोखाधडी करने वाले दो अभियुक्त गिरफतार |  Ajmer Breaking News: जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में वार्ड बॉय लेडी सफाई कर्मचारी सहायक कर्मचारी उतरे हड़ताल पर, |  Ajmer Breaking News: नया बाजार घी मंडी में दुकान के बाहर खड़ी कार को हटाने की बात पर दो दुकानदारों में हुआ विवाद, पूरे बाजार में मचा हंगामा , |  Ajmer Breaking News: वरिष्ठ भाजपा नेता भंवर सिंह पलाड़ा का जन्मदिन बुधवार को उत्साह, उमंग और जनसमर्थन के अभूतपूर्व माहौल में मनाया गया। | 

अजमेर न्यूज़: आपातकाल के काले दिवस पर आयोजित भाजपा अजमेर संभाग की विशेष संगोष्ठी का आयोजन गुरुवार को जयपुर रोड स्थित एक रिसॉर्ट में किया गया।

Post Views 01

June 25, 2026

गोष्ठी प्रभारी पूर्व जिला प्रमुख पुखराज पहाड़िया, किशन गोपाल दरगढ़ ने राधा मोहन अग्रवाल का भाजपा का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।

आपातकाल के काले दिवस पर आयोजित भाजपा अजमेर संभाग की विशेष संगोष्ठी का आयोजन गुरुवार को जयपुर रोड स्थित एक रिसॉर्ट में किया गया।
आपातकाल के काले दिवस पर विशेष संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश संगठन प्रभारी, राज्यसभा सांसद राधा मोहन अग्रवाल ने कहा कि आज हम सभी यहाँ भारतीय लोकतंत्र के इतिहास के उस अध्याय को स्मरण करने के लिए एकत्रित हुए हैं, जिसे देश ने “आपातकाल के काले दिवस” के रूप में देखा। 25 जून 1975 को लागू किए गए आपातकाल ने लोकतांत्रिक मूल्यों, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और नागरिक अधिकारों पर गंभीर आघात पहुँचाया था।
भारतीय जनता पार्टी, अजमेर संभाग द्वारा आयोजित इस विशेष संगोष्ठी में उन लोकतंत्र सेनानियों, संघर्षशील नागरिकों और राष्ट्रभक्तों को श्रद्धापूर्वक नमन करने का अवसर है, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष किया।
इस अवसर पर संगोष्ठी प्रभारी पूर्व जिला प्रमुख पुखराज पहाड़िया, किशन गोपाल दरगढ़ ने राधा मोहन अग्रवाल का भाजपा का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में भाजपा शहर अध्यक्ष रमेश सोनी, दक्षिण विधायक अनीता भदेल सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के पश्चात प्रभारी राधा मोहन अग्रवाल ने पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी द्वारा देश में 1975 से 1977 तक आपातकालीन अत्याचार पर बेबाकी से अपनी बात रखी। इसके अलावा उन्होंने नगर निकाय और पंचायत चुनावों को लेकर भी बातचीत की।

बैठक में राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा भी मौजूद रहे। उन्होंने भी सरकार की ओर से निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव को लेकर अपनी बात मीडिया के समक्ष रखी।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved