For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 143156564
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में वार्ड बॉय लेडी सफाई कर्मचारी सहायक कर्मचारी उतरे हड़ताल पर, |  Ajmer Breaking News: नया बाजार घी मंडी में दुकान के बाहर खड़ी कार को हटाने की बात पर दो दुकानदारों में हुआ विवाद, पूरे बाजार में मचा हंगामा , |  Ajmer Breaking News: वरिष्ठ भाजपा नेता भंवर सिंह पलाड़ा का जन्मदिन बुधवार को उत्साह, उमंग और जनसमर्थन के अभूतपूर्व माहौल में मनाया गया। |  Ajmer Breaking News: सिंधु तट पर जुटा लघु भारत,सिंधु कुंभ बना राष्ट्रीय एकता का विराट मंच |  Ajmer Breaking News: भगवानगंज चौकी प्रभारी एएसआई भगवान सिंह निलंबित,ड्यूटी के दौरान अनुशासन हीनता और कार्य में अनियमितता की शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई है। |  Ajmer Breaking News: किशनगढ़ में सवारियों से भरी रोडवेज बस मे लगी भीषण आग, अजमेर ओर किशनगढ़ की दमकलों ने पाया आग पर काबू,बस जल कर हुई कबाड़,सभी सवारिया सुरक्षित |  Ajmer Breaking News: जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक मंगलवार को केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी की अध्यक्षता में रीट सभागार में आयोजित की गई। |  Ajmer Breaking News: आमजन की समस्या के समाधान के लिए सरकार संकल्पबद्ध-डॉ. चतुर्वेदी |  Ajmer Breaking News: अजमेर में एक बार फिर मध्यप्रदेश के कुख्यात पारदी गैंग की चड्डी बनियान गिरोह के शातिर आए नजर, |  Ajmer Breaking News: झीलों की नगरी के रूप में विकसित हो रहा अजमेर, बढ़ेगा पर्यटन-श्री देवनानी | 

अजमेर न्यूज़: नया बाजार घी मंडी में दुकान के बाहर खड़ी कार को हटाने की बात पर दो दुकानदारों में हुआ विवाद, पूरे बाजार में मचा हंगामा ,

Post Views 01

June 24, 2026

दोनों पक्षों में जमकर हुई गाली गलौज और मारपीट, पुलिस थाने में भी दोनों पक्ष भिड़े पुलिस सीसीटीवी फुटेज चेक कर,कर रही है मामले की जांच

नया बाजार घी मंडी में दुकान के बाहर खड़ी कार को हटाने की बात पर दो दुकानदारों में हुआ विवाद, पूरे बाजार में मचा हंगामा ,
दोनों पक्षों में जमकर हुई गाली गलौज और मारपीट, पुलिस थाने में भी दोनों पक्ष भिड़े पुलिस सीसीटीवी फुटेज चेक कर,कर रही है मामले की जांच

अजमेर के सदर कोतवाली थाना अंतर्गत  नया बाजार घी मंडी में बुधवार दोपहर दुकान के सामने खड़ी कार हटाने की बात को लेकर हुआ विवाद मारपीट में बदल गया।
आमने-सामने स्थित ज्वेलरी शोरूम और किराना दुकान के मालिकों व उनके परिजनों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे  पर हमला करने, तोड़फोड़ करने ओर गाली-गलौज करने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए सदर कोतवाली थाने में एक दूसरे के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।
मारपीट में दोनों ही पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं जिन्हें पुलिस ने उपचार ओर मेडिकल के लिए जवाहरलाल नेहरू अस्पताल पहुंचाया। 
जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 2:15 बजे घी मंडी गेट के पास वाहन खड़ा करने को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते कहासुनी ने उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों के परिवार के सदस्य भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद लात-घूंसे और चप्पलों से एक-दूसरे पर हमला किया गया। सूचना पर सदर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई, लेकिन वहां भी विवाद शांत नहीं हुआ। आरोप है कि थाने परिसर में भी दोनों गुटों के बीच फिर से हाथापाई हो गई।

सर्राफा व्यवसाई एवं व्यापार मंडल सचिव रामस्वरूप सोनी ने आरोप लगाया कि उनकी दुकान के सामने सभी व्यापारी वाहन खड़े करते हैं। उनके अनुसार, परिवार का एक सदस्य ऊपर खाना खाने गया था और वाहन कुछ देर के लिए खड़ा था। इसी बात पर सामने की किराना दुकान के लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। सोनी ने आरोप लगाया कि उनके मुनीम कैलाश मीणा के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया, जान से मारने की धमकी दी गई और चप्पल से मारपीट की गई। उनका कहना है कि थाने के अंदर भी उनके पक्ष के लोगों के साथ मारपीट हुई, जिसमें परिवार के कई सदस्य घायल हुए हैं।

वहीं किराना व्यापारी ओम प्रकाश अग्रवाल ने आरोप लगाया कि ज्वेलरी व्यवसाई उनकी  दुकान के सामने कार खड़ी कर देते हैं दोपहर में कार के कांच से चिल्का आ रहा था इस पर छोटा भाई उनकी दुकान पर कार हटाने या उस पर कपड़ा डालने को बोलने गया था इस बात से नाराज दुकान मालिक के लड़के और नौकर ने उस पर हमला कर दिया।
अग्रवाल ने बताया कि उनके भतीजे हितेश बिंदल के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि उन्हें भी मारपीट के दौरान चोटें आई हैं। उन्होंने कहा कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है और फुटेज से सच्चाई सामने आ जाएगी।

घटना के बाद नया बाजार में कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। झगड़े की सूचना पर सदर कोतवाली थाना पुलिस का जाप्ता भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस के सामने ही लोग झगड़ते और गाली गलौज करते नजर आए जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

बहरहाल पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतें दर्ज कर ली हैं और घायलों का मेडिकल करवाया है।पुलिस आसपास की दुकानों और घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved