For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 142948634
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: भगवानगंज चौकी प्रभारी एएसआई भगवान सिंह निलंबित,ड्यूटी के दौरान अनुशासन हीनता और कार्य में अनियमितता की शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई है। |  Ajmer Breaking News: किशनगढ़ में सवारियों से भरी रोडवेज बस मे लगी भीषण आग, अजमेर ओर किशनगढ़ की दमकलों ने पाया आग पर काबू,बस जल कर हुई कबाड़,सभी सवारिया सुरक्षित |  Ajmer Breaking News: जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक मंगलवार को केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी की अध्यक्षता में रीट सभागार में आयोजित की गई। |  Ajmer Breaking News: आमजन की समस्या के समाधान के लिए सरकार संकल्पबद्ध-डॉ. चतुर्वेदी |  Ajmer Breaking News: अजमेर में एक बार फिर मध्यप्रदेश के कुख्यात पारदी गैंग की चड्डी बनियान गिरोह के शातिर आए नजर, |  Ajmer Breaking News: झीलों की नगरी के रूप में विकसित हो रहा अजमेर, बढ़ेगा पर्यटन-श्री देवनानी |  Ajmer Breaking News: ग्रामीणों को मौके पर ही मिली सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं की सुविधा: श्री रावत |  Ajmer Breaking News: ग्रामीण सेवा शिविर 2026 जिला कलक्टर ने किया घूघरा शिविर का औचक निरीक्षण |  Ajmer Breaking News: 608 वर्ष बाद सांपला में बनेगा भव्य द्वारकाधीश मंदिर भूमि पूजन में उमड़ा जनसैलाब |  Ajmer Breaking News: सांपला में गोपाल कृष्ण मंदिर शिलान्यास समारोह में पहुंचे मंत्री जोराराम कुमावत, पशु चिकित्सालय के क्रमोन्नयन की घोषणा | 

अजमेर न्यूज़: भगवानगंज चौकी प्रभारी एएसआई भगवान सिंह निलंबित,ड्यूटी के दौरान अनुशासन हीनता और कार्य में अनियमितता की शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई है।

Post Views 21

June 23, 2026

मामला प्रॉपर्टी विवाद से जुड़ा है।एएसआई भगवान सिंह ने कथित रूप से एक पक्ष के साथ सांठगांठ कर विवादित दुकान पर रातों-रात कब्जा दिलाने में भूमिका निभाई।

भगवानगंज चौकी प्रभारी एएसआई भगवान सिंह निलंबित,
रामगंज थाना क्षेत्र की भगवानगंज चौकी के प्रभारी एएसआई भगवान सिंह को पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान अनुशासन हीनता और कार्य में अनियमितता की शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई है।

जानकारी के अनुसार मामला एक ही समाज के दो पक्षों के बीच चल रहे प्रॉपर्टी विवाद से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि एएसआई भगवान सिंह ने कथित रूप से एक पक्ष के साथ सांठगांठ कर विवादित दुकान पर रातों-रात कब्जा दिलाने में भूमिका निभाई। घटना के बाद किराएदार पक्ष ने उच्च अधिकारियों से शिकायत करते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया और प्रारंभिक जांच करवाई। प्रथम दृष्टया आरोपों को गंभीर मानते हुए पुलिस अधीक्षक ने एएसआई भगवान सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

वहीं पूरे मामले की विस्तृत जांच पुलिस अधिकारी मनीष बडगूजर को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में भी चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। इस मामले से जुड़ी हर अपडेट पर हमारी नजर बनी हुई है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved