For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 142677869
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: झीलों की नगरी के रूप में विकसित हो रहा अजमेर, बढ़ेगा पर्यटन-श्री देवनानी |  Ajmer Breaking News: ग्रामीणों को मौके पर ही मिली सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं की सुविधा: श्री रावत |  Ajmer Breaking News: ग्रामीण सेवा शिविर 2026 जिला कलक्टर ने किया घूघरा शिविर का औचक निरीक्षण |  Ajmer Breaking News: 608 वर्ष बाद सांपला में बनेगा भव्य द्वारकाधीश मंदिर भूमि पूजन में उमड़ा जनसैलाब |  Ajmer Breaking News: सांपला में गोपाल कृष्ण मंदिर शिलान्यास समारोह में पहुंचे मंत्री जोराराम कुमावत, पशु चिकित्सालय के क्रमोन्नयन की घोषणा |  Ajmer Breaking News: अजमेर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में सूने मकान को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए |  Ajmer Breaking News: हनुमान सिंह राठौड़ बने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान के 41वें अध्यक्ष , राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करना सबसे बड़ा लक्ष्य- बोर्ड अध्यक्ष |  Ajmer Breaking News: मोडी मोहल्ला शिव शक्ति कॉलोनी लोहागल में आज तक नहीं पहुंचा बीसलपुर का पानी, क्षेत्रवासी पहुंचे कलेक्टर के दर, |  Ajmer Breaking News: श्री खाटू श्याम यात्रा सेवा समिति नरसिंहपुरा जोसगंज क्षेत्र वासियों द्वारा मुख्य कारखाना प्रबंधक को सोपा गया ज्ञापन, |  Ajmer Breaking News: पीहर पक्ष द्वारा बेटी को दिए गए मकान पर पति की नजर, पत्नी का मकान हड़पने के लिए पति ओर ससुराल वाले करते है मारपीट, | 

अजमेर न्यूज़: ग्रामीण सेवा शिविर 2026 जिला कलक्टर ने किया घूघरा शिविर का औचक निरीक्षण

Post Views 01

June 22, 2026

 उन्होंने शिविर का निरीक्षण कर आमजन को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। समस्त सामाजिक सुरक्षा पेंशनर्स का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करें।

ग्रामीण सेवा शिविर 2026 जिला कलक्टर ने किया घूघरा शिविर का औचक निरीक्षण

अजमेर, 22 जून। जिले में आयोजित  हो रहे ग्रामीण सेवा शिविरों का सोमवार 22 जून को जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु के द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। 

जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने घूघरा ग्राम पंचायत में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का औचक निरीक्षण किया। जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने घूघरा के ग्राम सेवा शिविर में सरकार की योजनाओं के माध्यम से हुए लाभार्थियों को दस्तावेज वितरण किए गए। लाभार्थियों से वार्तालाप कर शिविरों के सम्बन्ध में प्रतिपुष्टि प्राप्त की।

 उन्होंने शिविर का निरीक्षण कर आमजन को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। समस्त सामाजिक सुरक्षा पेंशनर्स का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करें। पालनहार योजना के लाभार्थियों के सम्पर्क में रहकर सत्यापन करावें। क्षेत्र के समस्त दिव्यांगों के प्रमाण पत्र बनने चाहिए। इसी प्रकार कुपोषित एवं अतिकुपोषित बच्चों की भी जाँच कराई जाए। बच्चों के उपचार तथा पोषण की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित कराएं।

उन्होंने शिविर में अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया। सम्पर्क पोर्टल के असंतुष्ट प्रकरणों का निस्तारण करने के लिए प्री-कैम्प गतिविधि आवश्यक रूप से सम्पादित करें। इस दौरान अधिकतम कार्यों को चिह्नित कर कैम्प दिवस को निस्तारित करने का प्रयास होना चाहिए। शेष रहे कार्यों के लिए फॉलोअप कैम्प लगाएं। ग्रामीण क्षेत्रों में पट्टा वितरण सहित अन्य सुविधाओं एवं कार्यों को शिविर के दिन ही निपटाने का प्रयास करें। 

इस अवसर पर तहसीलदार श्री ओम सिंह लखावत एवं विकास अधिकारी श्री सुधीर पाठक सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved