Post Views 11
June 22, 2026
श्री खाटू श्याम यात्रा सेवा समिति नरसिंहपुरा जोसगंज क्षेत्र वासियों द्वारा मुख्य कारखाना प्रबंधक को सोपा गया ज्ञापन,
क्षेत्र में रेलवे के डंपरों से मलवा डंप करने से हो रही परेशानियों से कराया अवगत
मुख्य सड़क किनारे रेलवे द्वारा पुनः भारी वाहनों से मलबा डंप करने पर रोक लगाने एवं सुरक्षा दीवार (बाउंड्री वॉल) निर्माण कराने की मांग
श्री खाटू श्याम यात्रा सेवा समिति द्वारा पूर्व में दिए गए ज्ञापन के फलस्वरूप प्रशासन द्वारा मुख्य सड़क का निर्माण तो करवा दिया गया है, जिसके लिए हम आपके अत्यंत आभारी हैं। परंतु अत्यंत खेद के साथ अवगत कराना पड़ रहा है कि उक्त स्थान पर वर्तमान में स्थिति और अधिक बदतर व चिंताजनक हो गई है,रेलवे कैरिज एवं लोको कारखाने द्वारा भारी वाहनों से लगातार मलबा और कचरा डंप किए जाने के कारण वहां मलबे का एक विशाल पहाड़ चन चुका है, जिसकी ऊंचाई अब आसपास के स्थानीय नागरिकों के घरों से भी ऊपर चली गई है। इससे स्थानीय घरों और निवासियों के लिए हर समय एक बड़ा खतरा बना रहता है। सड़क टूटने का गंभीर खतरा वर्तमान में वहां मलबा डालने की बिल्कुल भी जगह नहीं बची है। भारी वाहनों के लगातार आने-जाने और सड़क किनारे भारी वजन डालने से अभी-अभी बनी नई मुख्य सड़क के पुनः टूटने का गंभीर खतरा पैदा हो गया है। सुरक्षा दीवार (बाउंड्री वॉल) न होने से जनजीवन प्रभावित पूर्व में अनुरोध के बावजूद मलबे के ढेर के चारों तरफ अभी तक पक्की सुरक्षा दीवार नहीं बनाई गई है। इसके अभाव में थोड़ी सी भी बरसात होने पर सारा मलबा और कचरा पानी के साथ बहकर मुख्य सड़कों पर आ जाता है। मुख्य कारखाना प्रबन्धक स्कूलों और सरकारी अस्पताल का मार्ग अवरुद्ध जिस मुख्य मार्ग पर यह मलबा बरसात के पानी के साथ बहकर आता है, उसी मार्ग पर सरकारी स्कूल और एक सरकारी अस्पताल स्थित हैं। मार्ग पर मलबा, कीचड़ और भारी गंदगी फैल जाने के कारण स्कूली बच्चों, मरीजों और आम राहगीरों का वहां से निकलना पूरी तरह दूभर हो जाता है और हमेशा बड़ी दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। अतः समिति आपसे करबद्ध निवेदन करती है कि उक्त क्षेत्र में रेलवे द्वारा मलबा व कचरा डलवाना तुरंत प्रभाव से पूर्णतः बंद कराया जाए, क्योंकि यह जगह मलबा डंप करने के लिए उचित नहीं है। नई बनी सड़क को क्षतिग्रस्त होने से बचाने के लिए वहां भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई जाए तथा जहां कचरा कबाड़ बीनने वाले लोग आते हैं वहां पर कचरा बिनने की आड़ में वह लोग अपराधीक संघर्ष करते हैं स्थानीय नागरिकों, स्कूली बच्चों और अस्पताल आने वाले मरीजों की सुरक्षा व स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इस मलबे के ढेर के चारों तरफ यथाशीघ्र एक पक्की सुरक्षा दीवार (बाउंड्री वॉल) का निर्माण करवाया जाए।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved