For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 142670683
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: झीलों की नगरी के रूप में विकसित हो रहा अजमेर, बढ़ेगा पर्यटन-श्री देवनानी |  Ajmer Breaking News: ग्रामीणों को मौके पर ही मिली सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं की सुविधा: श्री रावत |  Ajmer Breaking News: ग्रामीण सेवा शिविर 2026 जिला कलक्टर ने किया घूघरा शिविर का औचक निरीक्षण |  Ajmer Breaking News: 608 वर्ष बाद सांपला में बनेगा भव्य द्वारकाधीश मंदिर भूमि पूजन में उमड़ा जनसैलाब |  Ajmer Breaking News: सांपला में गोपाल कृष्ण मंदिर शिलान्यास समारोह में पहुंचे मंत्री जोराराम कुमावत, पशु चिकित्सालय के क्रमोन्नयन की घोषणा |  Ajmer Breaking News: अजमेर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में सूने मकान को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए |  Ajmer Breaking News: हनुमान सिंह राठौड़ बने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान के 41वें अध्यक्ष , राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करना सबसे बड़ा लक्ष्य- बोर्ड अध्यक्ष |  Ajmer Breaking News: मोडी मोहल्ला शिव शक्ति कॉलोनी लोहागल में आज तक नहीं पहुंचा बीसलपुर का पानी, क्षेत्रवासी पहुंचे कलेक्टर के दर, |  Ajmer Breaking News: श्री खाटू श्याम यात्रा सेवा समिति नरसिंहपुरा जोसगंज क्षेत्र वासियों द्वारा मुख्य कारखाना प्रबंधक को सोपा गया ज्ञापन, |  Ajmer Breaking News: पीहर पक्ष द्वारा बेटी को दिए गए मकान पर पति की नजर, पत्नी का मकान हड़पने के लिए पति ओर ससुराल वाले करते है मारपीट, | 

अजमेर न्यूज़: पीहर पक्ष द्वारा बेटी को दिए गए मकान पर पति की नजर, पत्नी का मकान हड़पने के लिए पति ओर ससुराल वाले करते है मारपीट,

Post Views 01

June 22, 2026

पति ने अजमेर आकर पत्नी से मांगी माफी और भरोसे में लेकर कैंची से किया हमला, मरणासन्न अवस्था में छोड़कर हुआ फरार,

पीहर पक्ष द्वारा बेटी को दिए गए मकान पर पति की नजर, पत्नी का मकान हड़पने के लिए पति ओर ससुराल वाले करते है मारपीट, हनुमानगढ़ का रहने वाले पति ने अजमेर आकर पत्नी से मांगी माफी और भरोसे में लेकर कैंची से किया हमला, मरणासन्न अवस्था में छोड़कर हुआ फरार, हरि भाऊ उपाध्याय नगर थाना पुलिस पीड़िता की नहीं कर रही सुनवाई, पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय और सुरक्षा के गुहार 

सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची पीड़िता प्रीति सिंह पत्नी वीर सिंह जाति राजपूत ने बताया कि उसकी शादी हनुमानगढ़ के रहने वाले वीर सिंह से हुई थी उसके दो बच्चे हैं लेकिन शादी के बाद से ही पति और ससुराल के लोग उसके साथ मारपीट करते हैं। बच्चों की वजह से वह चुप रहती है इनके लगातार अत्याचार से परेशान होकर पीहर पक्ष ने हनुमानगढ़ में उसे एक जमीन दिलवाई जिस पर घर बना कर दिया जिसकी रजिस्ट्री घर वालों ने उसके नाम कर दी जिससे पति और ससुराल वाले और ज्यादा नाराज हो गए और उसे मकान के कागजात और रजिस्ट्री पति के नाम करवाने को लेकर ज्यादा अत्याचार करने लगे।
परेशान होकर पीड़िता प्रीति अजमेर में अपने पीहर आ गई और अलग किराए का कमरा लेकर हाथी खेड़ा में रहने लगी जहां उसका पति वीर सिंह 18 जून को आया और उससे माफी मांगी उसको भरोसे में लेकर घर का कमरा बंद कर उसके साथ मारपीट की न सिर्फ मारपीट की बल्कि कैंची से उसके पेट और गले पर वार किया, मुंह से कान काट लिया हाथ और पैर में लोहे के सरिये से वार किया जिससे वह बेहोश हो गई वीर सिंह उसे मरा हुआ समझ कर वहां से भाग गया।
पीड़िता ने अपनी मां और अपने दोनों बच्चों के साथ सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई। उसने बताया कि वारदात के बाद उसने हरि भाऊ उपाध्याय नगर थाना पुलिस को शिकायत दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved