Post Views 01
June 23, 2026
किशनगढ़ में सवारियों से भरी रोडवेज बस मे लगी भीषण आग, अजमेर ओर किशनगढ़ की दमकलों ने पाया आग पर काबू,बस जल कर हुई कबाड़,सभी सवारिया सुरक्षित
मंगलवार दोपहर किशनगढ़ से 37 यात्रियों को लेकर अजमेर जा रही रोडवेज बस में पलासिया पुलिया पर अचानक तेज धुंआ उठना शुरू हो गया ओर बस मे आग लगने लगी।
आग लगते ही चालक और परिचालक ने सूझबूझ दिखाते हुए सभी सवारियों को बस से उतार दिया,कुछ ही देर में बस धूं धूं कर जलने लगी।
घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी राम प्रसाद चौधरी,गेगल और मदनगंज थाना पुलिस के साथ अजमेर ओर किशनगढ़ से दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।लेकिन तब तक बस पूरी तरह जलकर कबाड़ बन चुकी थी।घटना किशनगढ़ से अजमेर जाने वाले परासिया रेलवे फ्लाईओवर की है। प्रथम दृष्टया बस में आग लगने का कारण इंजन की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट होना सामने आ रहा है फिर भी जांच का विषय है लेकिन संतोषजनक बात यह रही कि इस आगजनी में सभी यात्री सुरक्षित है कोई जनहानी नहीं हुई है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved