For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 143152807
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में वार्ड बॉय लेडी सफाई कर्मचारी सहायक कर्मचारी उतरे हड़ताल पर, |  Ajmer Breaking News: नया बाजार घी मंडी में दुकान के बाहर खड़ी कार को हटाने की बात पर दो दुकानदारों में हुआ विवाद, पूरे बाजार में मचा हंगामा , |  Ajmer Breaking News: वरिष्ठ भाजपा नेता भंवर सिंह पलाड़ा का जन्मदिन बुधवार को उत्साह, उमंग और जनसमर्थन के अभूतपूर्व माहौल में मनाया गया। |  Ajmer Breaking News: सिंधु तट पर जुटा लघु भारत,सिंधु कुंभ बना राष्ट्रीय एकता का विराट मंच |  Ajmer Breaking News: भगवानगंज चौकी प्रभारी एएसआई भगवान सिंह निलंबित,ड्यूटी के दौरान अनुशासन हीनता और कार्य में अनियमितता की शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई है। |  Ajmer Breaking News: किशनगढ़ में सवारियों से भरी रोडवेज बस मे लगी भीषण आग, अजमेर ओर किशनगढ़ की दमकलों ने पाया आग पर काबू,बस जल कर हुई कबाड़,सभी सवारिया सुरक्षित |  Ajmer Breaking News: जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक मंगलवार को केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी की अध्यक्षता में रीट सभागार में आयोजित की गई। |  Ajmer Breaking News: आमजन की समस्या के समाधान के लिए सरकार संकल्पबद्ध-डॉ. चतुर्वेदी |  Ajmer Breaking News: अजमेर में एक बार फिर मध्यप्रदेश के कुख्यात पारदी गैंग की चड्डी बनियान गिरोह के शातिर आए नजर, |  Ajmer Breaking News: झीलों की नगरी के रूप में विकसित हो रहा अजमेर, बढ़ेगा पर्यटन-श्री देवनानी | 

अजमेर न्यूज़: वरिष्ठ भाजपा नेता भंवर सिंह पलाड़ा का जन्मदिन बुधवार को उत्साह, उमंग और जनसमर्थन के अभूतपूर्व माहौल में मनाया गया।

Post Views 01

June 24, 2026

गणमान्य  लोगों ने पलाड़ा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी  जन्मदिन के मौके पर केक काटा गया गदा और तलवार भेंट की गई

वरिष्ठ भाजपा नेता भंवर सिंह पलाड़ा का जन्मदिन बुधवार को उत्साह, उमंग और जनसमर्थन के अभूतपूर्व माहौल में मनाया गया। जनाना अस्पताल के निकट स्थित उनके फार्म हाउस पर सुबह से देर शाम तक शुभचिंतकों, समर्थकों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, व्यापारियों, युवाओं एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों का तांता लगा रहा। हजारों लोगों ने पहुंचकर पलाड़ा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
पलाड़ा ने  भगवान शिव की  पूजा-अर्चना के साथ जन्मदिन की शुरुआत हुई। इसके बाद शुभकामनाएं देने वालों का सिलसिला लगातार जारी रहा। समर्थकों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया, पुष्पगुच्छ भेंट किए, साफा पहनाकर अभिनंदन किया तथा केक काटकर जन्मदिन की खुशियां मनाईं। पूरा परिसर "भंवर सिंह पलाड़ा जिंदाबाद" के नारों और शुभकामना संदेशों से गूंजता रहा। जिले ही नहीं बल्कि प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से भी बड़ी संख्या में लोग उन्हें बधाई देने पहुंचे।शहरभर में जन्मदिन को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। प्रमुख चौराहों, बाजारों, मोहल्लों और सार्वजनिक स्थलों पर शुभकामना संदेशों वाले पोस्टर और बैनर लगाए गए। सोशल मीडिया पर भी समर्थकों ,कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने हजारों  संदेश भेजकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
कार्यक्रम में दैनिक नवज्योति के प्रधान संपादक दीनबंधु चौधरी, पूर्व आरएएस अधिकारी सुरेश सिंधी, शिक्षक संघ लोकतांत्रिक एवं अन्य शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी, अजमेर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनोज दाधीच सचिव नवाब हिदायतुल्लाह सहित बड़ी संख्या में पत्रकारों ने पहुंचकर शुभकामनाएं दीं। कई अतिथियों ने उन्हें स्मृति चिह्न, तलवार एवं अन्य उपहार भेंट कर सम्मानित किया और जनसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने की कामना की।

इस अवसर पर पूर्व जिला प्रमुख श्रीमती सुशील कंवर पलाड़ा, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवराज पलाड़ा, शिव प्रताप पलाड़ा, भाजपा देहात अध्यक्ष जीतमल प्रजापत, कमल प्रकाश किशनानी, गोपी गुर्जर, रमेश गुर्जर सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। युवाओं की टीम ने भी उत्साहपूर्वक उनका स्वागत कर जन्मदिन की शुभकामनाएं अर्पित कीं।

कार्यक्रम में शिव सिंह शेखावत, डॉ. एल. के. नेपालिया, किरण शेखावत एवं उनकी टीम ने भी पहुंचकर पलाड़ा का अभिनंदन किया। उन्होंने महिला सम्मान, सामाजिक सरोकारों एवं जनहित के कार्यों में पलाड़ा की सक्रिय भूमिका की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रशासनिक अधिकारी सीता वर्मा पूर्व प्रशासनिक अधिकारी गजेंद्र सिंह राठौड़ ,एन एल राठी सहित अन्य गणमान्य  लोगों ने पलाड़ा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी  जन्मदिन के मौके पर केक काटा गया गदा और तलवार भेंट की गई


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved