Post Views 01
June 25, 2026
री नीट परीक्षा 2026 का फर्जी पेपर तैयार कर पैसे हडपकर धोखाधडी करने वाले दो अभियुक्त गिरफतार
पुलिस थाना रामगंज अजमेर पर दिनांक 23.06.2026 को प्रार्थी कृष्णा सिंह पुत्र मदन सिंह जाति रावत उम्र 28 साल निवासी ग्राम विश्रामबाड़ी थाना भिनाय जिला अजमेर ने रिपोर्ट पेश की कि मैं वर्तमान में दयानन्द महाविद्यालय का छात्रसंघ अध्यक्ष हूं। दिनांक 19.06.2026 को मेरे पास दयानन्द महाविद्यालय की छात्रा प्रिया चौधरी बीएससी प्रथम वर्ष का कॉल आया और बताया कि नीट के फर्जी पेपर के लिये एक साईबर फॉडस्टर का कॉल आया जिसके मोबाइल नम्बर 9817634813 है। इस नंबर से विडियो कॉल पर फर्जी पेपर दिखाया और कहा कि आपको पेपर चाहिए तो 30,000 दे दो आपको पेपर उपलब्ध हो जायेगा। फिर मैने दिनांक 20.06.2026 को इस बात को कन्फर्म करने के लिए मेरे दोस्त जयसिंह के फोन से कॉल करके नीट पेपर के संबंध में बात की तो अनजान व्यक्ति ने नीट के फर्जी पेपर के लिए 30,000 रूपये की मांग की और उसने विडियो पर पेपर दिखाया। इस सारी घटना का मैने अपने मोबाइल से विडियो रिकॉर्ड की जिसमें वह 30,000 के बदले पेपर देने की बात करी और क्युआर कोड व्हाटसअप किया। आदि रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान आरम्भ किया गया।
फर्जी री नीट पेपर उपलब्ध करवाने के नाम पर धोखाधडी की सुचना प्राप्त होने पर हर्षवर्धन अगरवाला पुलिस अधीक्षक, जिला अजमेर द्वारा हिमांशु जागिड़ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर एंव मुख्यालय अजमेर व मनीष बड़गुर्जर, पुलिस उपअधीक्षक, वृत दक्षिण, शहर अजमेर के नेतृत्व मे नरेन्द्र जाखड़ थानाधिकारी, थाना अलवरगेट व अनिल गुजराल, थानाधिकारी पुलिस थाना रामगंज के निर्देशन मे दोनो थानों से संयुक्त टीम का गठन किया गया।
गठित टीमों द्वारा परिवादी द्वारा धोखाधडी करने वाले अज्ञात व्यक्तियों के उपलब्ध करवाये गये मोबाइल नम्बरों के संबंध में डिटेल प्राप्त कर करनाल हरियाणा से इंजीनियरिंग करने वाले दो संदिग्धों को दस्तयाब किया गया। जिसने प्रकरण हाजा में बाद गहन अनुसंधान के जुर्म स्वीकार करने पर गिरफतार किया गया। जिनसे री नीट परीक्षा 2026 का फर्जी पेपर तैयार करने के संबंध में अनुसंधान किया जा रहा है। दोनों अभियुक्तगण द्वारा फर्जी पेपर तैयार किया गया और इन्टाग्राम पर फेक आईडी बनाकर उस पर पेपर का वीडियों बनाकर अपलोड कर दिया और संपर्क करने हेतु व्हाटसअप नम्बर उपलब्ध करवाये गये। जिस पर अभियुक्तगणों से संपर्क करने वाले व्यक्तियों से क्युआर कोड पर पैसे लेकर फर्जी तैयार किया गया पेपर उपलब्ध करवाया गया।
गिरफ्तार शुदा अभियुक्त आकाश कुमार पुत्र श्री सुनिल भण्डारी जाति माली उम्र 19 साल निवासी मकान नम्बर 264 गली नम्बर 19 सैनी कॉलोनी मॉडल टाउन पुलिस थाना सिविल लाईन जिला करनाल, हरियाणा
2- अश्वनी कुमार पुत्र विरेन्द्र सिंह उम्र 20 साल जाति चौहान ठाकुर निवासी गांव ढूंढरा पुलिस थाना सिद्धपुरा जिला कासगंज उतरप्रदेश हाल एसआईटी कॉलेज हॉस्टल नीलूखेडी करनाल हरियाणा हैं ।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved