For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 143389999
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: घर में काम करने वाली महिला ने की लाखों के गहनों की चोरी, पुलिस ने किया खुलासा |  Ajmer Breaking News: गांधी भवन के पास महिला से चेन स्नेचिंग, ढाई तोले की सोने की चेन लेकर फरार हुए बदमाश |  Ajmer Breaking News: पुष्कर से अग्रवाल का कांग्रेस पर तीखा हमला: “कांग्रेस की आत्मा ही लोकतंत्र विरोधी रही है |  Ajmer Breaking News: होकरा बाईपास पर रॉन्ग-वे ट्रैक्टर से बाइक की भिड़ंत, बुबानी के युवक की मौत, गांव में शोक की लहर |  Ajmer Breaking News: निर्जला एकादशी पर पुष्कर सरोवर में उमड़ा आस्था का सैलाब, स्नान के दौरान डूबते युवक को सिविल डिफेंस ने बचाया |  Ajmer Breaking News: आपातकाल के काले दिवस पर आयोजित भाजपा अजमेर संभाग की विशेष संगोष्ठी का आयोजन गुरुवार को जयपुर रोड स्थित एक रिसॉर्ट में किया गया। |  Ajmer Breaking News: री नीट परीक्षा 2026 का फर्जी पेपर तैयार कर पैसे हडपकर धोखाधडी करने वाले दो अभियुक्त गिरफतार |  Ajmer Breaking News: जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में वार्ड बॉय लेडी सफाई कर्मचारी सहायक कर्मचारी उतरे हड़ताल पर, |  Ajmer Breaking News: नया बाजार घी मंडी में दुकान के बाहर खड़ी कार को हटाने की बात पर दो दुकानदारों में हुआ विवाद, पूरे बाजार में मचा हंगामा , |  Ajmer Breaking News: वरिष्ठ भाजपा नेता भंवर सिंह पलाड़ा का जन्मदिन बुधवार को उत्साह, उमंग और जनसमर्थन के अभूतपूर्व माहौल में मनाया गया। | 

अजमेर न्यूज़: गांधी भवन के पास महिला से चेन स्नेचिंग, ढाई तोले की सोने की चेन लेकर फरार हुए बदमाश

Post Views 01

June 25, 2026

गांधी भवन के पास महिला से चेन स्नेचिंग, ढाई तोले की सोने की चेन लेकर फरार हुए बदमाश

अजमेर शहर के गांधी भवन क्षेत्र में गुरुवार को दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग की वारदात सामने आई। हाथीभाटा निवासी संजना खरीदारी के लिए गांधी भवन क्षेत्र में आई हुई थी। इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला के गले में पहनी सोने की चेन पर झपट्टा मार दिया। बदमाश महिला की करीब ढाई तोले वजनी सोने की चेन तोड़कर मौके से फरार हो गए। अचानक हुई घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

वारदात के बाद पीड़िता संजना क्लॉक टावर थाने पहुंची और पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। सूचना मिलते ही थानाधिकारी भीखाराम काला मौके पर पहुंचे तथा महिला को साथ लेकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र में होने के कारण संबंधित थाना पुलिस को भी सूचना दी गई।

पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान के लिए पीड़िता को अजमेर अभय कमांड सेंटर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज दिखाई जा रही है। पुलिस आसपास के मार्गों और क्षेत्र में लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है। प्रारंभिक जांच में बाइक सवार बदमाशों द्वारा वारदात को अंजाम देने की बात सामने आई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved