Post Views 01
June 8, 2026
देवनानी से श्रीमती सिंह व श्री पूनिया मिले, देवनानी की मुख्यमंत्री शर्मा व अजेय कुमार से मुलाकात
अजमेर , 08 जून। राज्यसभा के विद्ववार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार श्रीमती अलका सिंह और श्री सतीश पूनिया ने सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी से यहाँ विधानसभा में शिष्टाचार भेंट की। विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने दोनों उम्मीदवारों को शुभकामनाएं दीं। दोनों उम्मीदवारों ने विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी का अभिवादन किया।
श्री देवनानी से मुख्यमंत्री श्री शर्मा, श्री अजेय कुमार व राज्यसभा सांसद श्री मदन राठौड़ मिले:- विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी की सोमवार को यहां विधान सभा में मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा,भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री श्री अजेय कुमार और राज्यसभा सांसद श्री मदन राठौड़ से मुलाकात हुई। श्री देवनानी से दोनों की यह शिष्टाचार भेंट थी।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved